भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने रचाई शादी, अक्षरा-निरहुआ ने दी बधाई
भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षरा सिंह और रक्षा गुप्ता ने पोस्ट लिखकर उन्हें बधाई दी। अरविंद की शादी में भोजपुरी के कई सितारे पहुंचे थे।

इस खबर को सुनें
Bhojpuri ActorArvind Akela Kallu Wedding: भोजपुरी की दुनिया के जाने-माने एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने शादी रचा ली है। अरविंद की शादी की रस्में वाराणसी में निभाई गईं। सोशल मीडिया पर सेरेमनी के दौरान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अरविंद ने अपनी मंगेतर शिवानी पांडेय संग सात फेरे लिए। भोजपुरी जगत के तमाम सितारे कपल को उनकी जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अरविंद की शादी की फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा।
भोजपुरी सितारों ने दी बधाई
अक्षरा ने बधाई देते हुए कहा, ‘मेरे बाबू को शादी मुबारक। इस खूबसूरत जोड़े को नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं।‘ अरविंद और शिवानी ने 26 जनवरी को शादी की। इसी दिन एक्टर का म्यूजिक वीडियो ‘शादी मुबारक‘रिलीज हुआ है। वीडियो में उनके साथ आम्रपाली दुबे हैं। हाल ही में अरविंद और आम्रपाली का एक फोटो वायरल हुआ जिसे देखकर लगा कि दोनों ने असल जिंदगी में शादी कर ली है। बाद में पता चला वह फोटो उनके म्यूजिक वीडियो की है।
अक्षरा सिंह के अलावा एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मेरे यार की शादी है।आप दोनों लोग पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे। ऐसे ही दोनों हमेशा खुश रहें और हंसते रहें।’

शादी में कई एक्टर्स पहुंचे
शादी में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए और नए नवेले जोड़े को बधाइयां दीं। सुपरस्टार दिनेश लाल याद निरुहुआ और आम्रपाली दुबे शादी में पहुंचे थे। उनके अलावा पदम सिंह, समर सिंह, रक्षा गुप्ता और आकांक्षा दुबे भी शामिल में रहे।