फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriArvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Dil Hamaar Tootal Release On Youtube Pooja Chaurasiya

अरविंद अकेला कल्लू का दर्द भरा गाना 'दिल हमारा टूटल' रिलीज, सुनकर रो पड़ेंगे आप

Bhojpuri Song Dil Hamaar Tootal: अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना रिलीज हुआ है, जो बेहद इमोशनल हैं। उनके इस गाने का टाइटल 'दिल हमारा टूटल' है। इसे सुनने के बाद आप बेहद भावुक हो जाएंगे।

अरविंद अकेला कल्लू का दर्द भरा गाना 'दिल हमारा टूटल' रिलीज, सुनकर रो पड़ेंगे आप
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 14 Sep 2023 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडडस्ट्री के उभरते हुए सितारे हैं। अरविंद एक्टर होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अब तक के फिल्मी सफर में उन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ ही गाने भी दिए हैं। इसी बीच उनका एक गाना रिलीज हुआ है, जो बेहद इमोशनल हैं। उनके इस गाने का टाइटल  'दिल हमारा टूटल' है। इसे सुनने के बाद आप बेहद भावुक हो जाएंगे।

पूजा संग नजर आए कल्लू
अरविंद अकेला कल्लू के गाने  'दिल हमारा टूटल' को  टी- सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। उनका ये गाना रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में अरविंद के साथ एक्ट्रेस पूजा चौरसिया नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा हे।

प्रेमिका ने दिया धोखा
कल्लू के गाने  'दिल हमारा टूटल' गाने में आप देख सकते हैं कि वो अपनी प्रेमिका पूजा से मिलने जाते हैं, लेकिन जब वो उसे किसी और से गले मिलते देखता है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इसके बाद कल्लू का दिल टूट जाता है और वह टूटे दिल के साथ वहां से चले जाते हैं। कल्लू अपनी प्रेमिका से दूर तो हो जाते हैं, लेकिन पूजा की यादों में निकल पाना उनके लिए आसान नहीं होता है। इसी दर्द को उन्होंने अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है।

 

गाने को लेकर कल्लू ने कही दिल की बात
कल्लू ने इस गाने को लेकर कहा कि 'दिल हमारा टूटल'  गान उस रिश्ते की कहानी है, जिसकी बुनियाद झूठ और धोखे पर टिकी होती है। आज ऐसे मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। इसलिए मैंने इस गाने के जरिए ये दिखाने की कोशिश की है, जब भी किसी का दिल टूटता है – फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की, उसका गम बेहद पीड़ा वाला होता है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें