फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन भोजपुरीकियारा से पहले अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन! लाल रंग के जोड़े में चांद सी दिखीं खूबसूरत

कियारा से पहले अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन! लाल रंग के जोड़े में चांद सी दिखीं खूबसूरत

एक ओर बॉलीवुड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की चर्चा है तो दूसरी तरफ भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दुल्हन के जोड़े में नजर आई हैं। अक्षरा ने लाल रंग का लहंगा पहना है।

कियारा से पहले अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन! लाल रंग के जोड़े में चांद सी दिखीं खूबसूरत
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSat, 04 Feb 2023 05:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में जल्द एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई पड़ने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फेरे लेने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करेंगे। उनकी शादी की सेरेमनी राजस्थान के जैसलमेर में होगी। एक ओर बॉलीवुड में इस शादी की चर्चा है तो दूसरी तरफ भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दुल्हन के जोड़े में नजर आई हैं। अक्षरा ने लाल रंग का लहंगा पहना है। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है

दुल्हन के लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत
अक्षरा ने राजस्थानी दुल्हन के लुक में हैं। दरअसल भोजपुरी क्वीन असल जिंदगी में शादी नहीं करने जा रही हैं। यह उनके किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में ब्राइडल लुक है। अक्षरा ने लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की है। उनके हाथों में मेहंदी रची हुई है। अक्षरा कभी कैमरे की ओर देखती हैं तो कभी वह अपना पूरा लुक दिखाती हैं।
 

क्या बोले फैन्स
अक्षरा के इस वीडियो पर कई फैन्स ने पूछा कि आखिर वो कब शादी करने जा रही हैं। एक फैन ने कहा, कब शादी करोगी शादी सच में। एक ने कहा, मैडम मेरे पास एक ही दिल है कितनी बार चुराओगे यार। एक ने कहा, आप बहुत खूबसूरत हैं। एक यूजर लिखते हैं, एकदम दुल्हन लग रही हैं। 

पवन सिंह के साथ जुड़ा नाम
अक्षरा इस वक्त सिंगल है। कभी उनका नाम भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। जब वो अलग हुए तो खुलकर एक दूसरे पर निशाना साधते दिखे। अक्षरा ने पवन सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया था। पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा ने साथ में कोई वीडियो और फिल्म नहीं की।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।