फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment BhojpuriAkshara Singh rap song pyar ek dhokha hai released fans asked about Pawan Singh

Akshara Singh ने कहा- प्यार एक धोखा है, पवन सिंह के बारे में पूछने लगे फैन्स

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और पवन सिंह के प्यार के किस्से एक वक्त में बहुत मशहूर थे। अब जब अक्षरा ने कहा कि 'प्यार एक धोखा है' तो जाहिर है फैन्स उनसे पवन सिंह के बारे में पूछने लगे।

Akshara Singh ने कहा- प्यार एक धोखा है, पवन सिंह के बारे में पूछने लगे फैन्स
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 28 May 2023 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस मानी जाती हैं। फिल्मों के साथ अक्षरा अपने गानों से बवाल मचाए रहती हैं। भोजपुरी में एक्टर्स तो अक्सर अपने गाने गाते हैं लेकिन बहुत ही कम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो सिंगिंग करती हैं। उनमें से अक्षरा एक हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियोज हैं जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ वह निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पवन सिंह के साथ उनका लंबे समय तक अफेयर रहा है। अब जब अक्षरा का नया रैप सॉन्ग प्यार एक धोखा है रिलीज हुआ है तो फैन्स कमेंट सेक्शन में पवन सिंह का जिक्र करने लगे।

रील किया शेयर
अक्षरा का वीडियो 27 मई को रिलीज किया गया। एक दिन में ही इसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं और म्यूजिक विकी वीओएक्स के हैं। कम्पोजर खुशबू तिवारी हैं। अक्षरा ने अपने गाने पर लिपसिंक करते हुए इंस्टाग्राम पर एक रील साझा किया। इस गाने में उन्होंने बताया कि प्यार के सपने संजोने वाली लड़कियों को धोखा मिलता है। ऐसे में उन्हें पहले से अलर्ट रहना है।

क्या बोले यूजर्स
अक्षरा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अभी गौर फरमाने का लड़कियों। गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। कमेंट में एक यूजर ने पूछा, पवन भैया ने तुमको अपने से इतनी दूर क्यों कर दिया। एक यूजर ने कहा, गाने के माध्यम से अपना दुख बयां करती हो। एक अन्य ने कहा, दूसरों को ज्ञान दे रही हो खुद पवन के साथ थी।

 

ये है आने वाली फिल्म
बता दें कि अक्षरा की फिल्म डार्लिंग आने वाली है। इसमें उनकी जोड़ी राहुल शर्मा के साथ है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म को रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।