Video: कभी पवन सिंह के साथ अक्षरा ने दिए थे बेडरूम रोमांटिक सीन, वायरल हुआ था गाना
अक्षरा सिंह और पवन सिंह आज के वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार में से हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। अक्षरा और पवन का ऐसा ही गाना है जो एक वक्त पर सुपरहिट हुआ था।

इस खबर को सुनें
अक्षरा सिंह और पवन सिंह आज के वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार में से हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं जो कि सुपरहिट रहीं। इसके अलावा उनके गानों ने खूब धमाल मचाया। अक्षरा और पवन सिंह आज भले ही एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हों लेकिन एक दौर था जब दोनों ने पर्दे पर रोमांटिक सीन से तहलका मचा दिया। उनके भोजपुरी फिल्मों से लेकर गाने तक बोल्डनेस से भरमार होते हैं। अक्षरा और पवन का ऐसा ही गाना है जो एक वक्त पर सुपरहिट हुआ था और आज भी भोजपुरी दर्शक इसे पसंद करते हैं।
फिल्म सत्या का सुपरहिट गाना
भोजपुरी फिल्म सत्या में पवन सिंह के साथ अक्षरा ने मुख्य भूमिका निभाई। इसी फिल्म का गाना तनी फेरे दी बलम जी करवटिया है। गाने में अक्षरा ने ब्लू कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई है। वीडियो की शुरुआत ही उनके किसिंग सीन से होती है।
रोमांस का लगाया तड़का
गाने की शूटिंग इनडोर हुई है जहां उन्होंने घर के किचन से लेकर बेडरूम तक में रोमांस का तड़का लगाया है। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यूट्यूब पर कई यूजर्स ने कमेंट करके लिखा कि वो भोजपुरी की नंबर वन जोड़ी को मिस करते हैं। तो कई यूजर्स ने उन्हें गाने के लिए परफेक्ट कपल बताया।
यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट किया, ये अक्षरा सिंह की खूबसूरती है कि हर कोई उन्हें देखता रह जाता है। एक ने लिखा, ये जोड़ी भोजपुरी की नंबर वन जोड़ी है। काश वो फिर से साथ काम करते। एक ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल पवन सिंह और अक्षरा सिंह।