बाबुल जो तुमने सिखाया…सलमान की फिल्म के लिए इस भोजपुरी क्वीन ने गाया था गाना, गीतकार को नहीं जानते लोग
सलमान खान की फिल्मों में गाना गाने वाली बिहार की लता मंगेशकर ने हिंदी फिल्मों में ये खूबसूरत गाने गाए थे। ये गाने आज भी आपके लिए खास हैं। भोजपुरी और मैथली में गाए गानों से ऑडियंस को खूब रुलाया।

हिंदी फिल्मों में कई अलग भाषाओं के सिंगर्स ने अभी अपनी आवाज दी है। ऐसी ही एक सिंगर थीं शारदा सिन्हा। बिहार की रहने वाली इस सिंगर ने भोजपुरी और मैथली मेंगाने गाए। इनकी आवाज में छठ के गीत सुनकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। लेकिन जब शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज की खनक हिंदी फिल्मों में सुनाई तो वो गाने हमेशा के लिए खास हो गए। खास बात ये है कि ये गाने सलमान खान की फिल्मों में उनकी हीरोइन पर फिल्माए गए थे।
शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्मों के लिए गाए ये हिट गाने
सलमान खान की बतौर लीड डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया थी’। इस फिल्म में वैसे तो कई गाने थे जिन्होंने ऑडियंस पर छाप छोड़ी। जैसे ‘दिल दीवाना बिन सजना के’, ‘आजा शाम होने आई’, ‘कबूतर जा जा’। इन गानों को SP बालासुब्रमण्यम के साथ लता मंगेशकर ने गाया था। लेकिन इस फिल्म में एक ऐसा भी गाना था जिसे म्यूजिक कंपोजर रामलक्ष्मण ने भोजपुरी सिंगर से गवाया। दरअसल इस गाने में एक खनक की जरूरत थी और लता मंगेशकर की आवाज इस गाने के लिए ज्यादा सुरीली और मीठी थी। ऐसे में म्यूजिक कंपोजर रामलक्ष्मण ने बिहार से सिंगर शारदा सिन्हा को बुला लिया और फिर सिंगर ने उस गाने के साथ ऐसा न्याय किया कि आज भी फिल्म के सबसे खूबसूरत गानों में शामिल है। ये गाना है ‘कहे तोह से सजना ये तोहरी सजनिया’। इस गाने के बोल असद भोपाली ने लिखे थे और विकिपीडिया के मुताबिक ये एक भोजपुरी गाना था।
आज भी नहीं भूले ये गीत
इसके बाद शारदा सिन्हा ने सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए भी एक खूबसूरत गाना गया। इस गाने को सुनने के बाद आपकी आंखों से आंसू जरूर आ जाएंगे। ये एक विदाई सॉन्ग था जो फिल्म में रेणुका शाहने के किरदार पूजा की विदाई पर फिल्माया था। ये गाना था ‘बाबुल जो तुमने सिखाया’। ये गाना शारदा सिन्हा की आवाज में और भी खूबसूरत हो गया था। इस गाने के बोल रविंद्र रवेल ने लिखे थे।
दुनिया को कहा अलविदा
शारदा सिन्हा ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी एक गाना गया था। वो गाना था ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’। शारदा सिन्हा अपनी आवाज और इन खूबसूरत गानों के लिए याद की जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी और मैथली भाषा में कई गाने गाए इसलिए उन्हें क्वीन और बिहार की लता मंगेशकर कहा जाता था। शारदा सिन्हा ने 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


