'यहां सभी राम-सती हैं तो मैं...', निरहुआ ने रानी चटर्जी को कहा 'मंथरा', भड़की एक्ट्रेस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हाल ही में दिनेश ने रानी को 'मंथरा' कहा था। वहीं अब रानी ने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है।

dinesh lal yadav rani chatterjee
रानी चटर्जी ने दिया दिनेश लाल यादव को जवाब

जियो हॉटस्टार पर आ रहा शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त वाकई में बवाल मचा रहा है। जल्द ही इस शो को ग्रैंड फिनाले आने वाला है। जी हां 6 सितंबर 2026 को 'भोजपुरी बवाल' का ग्रैंड फिनाले हैं। इस शो ने पूरे सीजन बवाल काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शो पर भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसे सितारे पहुंचे थे। शो पर स्टार्स के कई पर्सनल राज भी खुले, जिसने फैंस को हैरान किया। शो पर भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी खास दोस्त काजल राघवानी को सपोर्ट करने पहुंची थी। ऐसे में दिनेश लाल यादव और रानी चटर्जी के बीच सोशल मीडिया पर काफी गरमा गर्मी चल रही है। हाल ही में दिनेश ने रानी को 'मंथरा' कहा था। वहीं अब रानी ने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है।

रानी ने दिया निरहुआ को करारा जवाब

दरअसल, 'भोजपुरी बवाल' में रानी चटर्जी एक तरफ जहां काजल राघवानी को सपोर्ट करने पहुंची थीं। वहीं, रानी ने काजल को उन सभी के खिलाफ अपनी बात रखने के लिए किहा। इसके बाद काफी बवाल भी मचा था। निरहुआ और आम्रपाली से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद हाल ही में जब ग्रैंड फिनाले में रानी नहीं आई तो काजल से निरहुआ ने कहा था, 'मंथरा नहीं आईं, जो लड़ाई लगवाकर गायब हो गईं।' निरहुआ की ये बात रानी को बेहद बहुरी लगी। इस पर अब रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें जमकर लताड़ा। रानी ने कहा, 'यहां सब राम हैं। आपके साथ बैठकर जो एक्ट्रेस हंस रही थीं वो सीता हैं। हां मैं 'मंथरा' हूं।'

वो सीता स्वरूप हैं तो ठीक हैं मैं मंथरा हूं

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानी अपनी कार में बैठकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। रानी कहती हैं, 'इंस्टाग्राम पर मुझे एक क्लिप दिखी, जिसमें भोजपुरी बवाल में दिनेश जी कह रहे हैं कि अरे मंथरा नहीं आईं। असली मंथरा तो रानी जी ही है आग तो उन्होंने ही लगाई है।' रानी ने आगे कहा, 'ठीक है मैं मंथरा ही सही। मैं इस बात को मान भी लूंगी, लेकिन मुझे बताइए कि अगर आप राम है और वहां जो बैठकर मंच के नीचे हीरोइनें हंस रही थीं वो सीता स्वरूप हैं? तो ठीक हैं मैं मंथरा हूं। पर आप ये श्योर कीजिए कि आप राम और वो सारी की सारी सीता स्वरूप हैं।'

मुझे अप्रोच किया गया तो मैं गई

रानी चटर्जी ने वीडियो में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं ऑडियंस से कहना चाहती हूं कि मैं रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में गई थी, क्योंकि मुझे सिर्फ एक एपिसोड के लिए अप्रोच किया गया था। मुझे वहां पर काजल राघवानी को सपोर्ट करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उन्होंने कई और एपिसोड के भी मुझे अप्रोच किया तो मैं गई। मैंने वो बोला जो था। मैं कंटेस्टेंट नहीं थी। कंटेस्टेंट वो सभी लोग थे।'

मैं यहां अपने दम पर हूं किसी एक्टर या डायरेक्टर के सहारे नहीं

रानी ने आगे कहा, 'ये मेरे लिए छोटी बातें हैं। क्योंकि ना तो मैं कभी किसी से डरी कि कोई मुझे फिल्म से निकाल दिया जाएगा। मैं नहीं डरी कभी। मैंने अपना काम किया अपने दम पर किया। आगे भी अगर काम नहीं करूंगी तो ये मेरी मर्जी होगी और करूंगी तो भी अपने दम पर। मैं यहां पर किसी एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के दम पर नहीं हूं अपने काम के दम पर हूं। दिनेश जी अगर आप राम हैं तो हम तो मंथरा हैं। हमें क्या पता था कि आपको खुद की रियलिटी देखकर बुरा लग जाएगा।'

रानी ने दिनेश को कहा शकुनी

इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा, 'जिनके घर शीशे के होते है वो दुसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते। दिनेश लाल यादव मैं मंथरा और आप शकुनी मामा। सब सति सावित्री हैं यहां।' रानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरी'सभी राम-सती हैं तो मैं...', निरहुआ ने रानी चटर्जी को कहा 'मंथरा',भड़की एक्ट्रेस