श्रीवल्ली गाने का तेलुगु-भोजपुरी मैशअप ‘जियरा मां धंस गईलू’ सुना आपने? लोग बोले- खेसारियो फेल बा
बॉलीवुड के हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन के बाद आज आपके लिए पुष्पा के श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी-तेलुगु मैशअप है। एक भोजपुरी आर्टिस्ट के क्रिएशन की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

पुष्पा द राइज पार्ट 1 के सारे गाने हर भाषा के लोगों ने पसंद किए। तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली गाने पर तो लोगों ने भर-भरकर रील्स बनाई थीं। अब भोजपुरी आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक लवर्स के लिए रोंगटे खड़े करने वाला मैशअप डाला है। इसमें उन्होंने तेलुगु और भोजपुरी दोनों भाषाओं में श्रीवल्ली गाना गाया है। लोग मृत्युंजय के इस वीडियो को इतना पसंद कर रहे हैं कि कमेंट सेक्शन में इस गाने का फुल वर्जन अपलोड करने की मांग कर रहे हैं।
तेलुगु-भोजपुरी का शानदार मैशअप
मृत्युंजय के इस तेलुगु-भोजपुरी मैशअप को 37.9K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मृत्युंजय इसमें बोलते हैं, 'कैसा होता अगर तेलुगु और भोजपुरी का एक मैशअप होता?' इसके बाद मृत्युंजय श्रीवल्ली गाने का तेलुगु वर्जन गाते हैं। इसके बाद वह भोजपुरी लाइन्स गाना शुरू करते हैं, 'एके झलक में तू श्रीवल्ली, नैना में बस गईलू, एके झलक में तू श्रीवल्ली जियरा में धंस गईलू।' मृत्युंजय ने दो ही लाइन्स अपलोड की हैं। लोग पूरा गाना यूट्यूब पर अपलोड करने की डिमांड कर रहे हैं। लोगों ने मृत्युंजय को खूब प्यार दिया है। प्रोफाइल में मृत्युंजय ने खुद को म्यूजिक क्रिएटर और सिंगर बताया है।
लोगों ने की दिल खोलकर तारीफ
मृत्युंजय के वीडियो पर एक कमेंट है, 'क्या आपको हम लाइव प्रोग्राम के लिए बुला सकते हैं', एक कमेंट है, एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे भैया। एक ने लिखा है, भोजपुरी में गाने गाते हो तो दिल को छू जाता है। एक ने लिखा है, खेसारिया (खेसारी लाल यादव) भी तुम्हारे सामने फेल बा भाई। क्या मिक्सचर, क्या ट्यूनिंग, क्या आवाज, रिएक्शन और फीलिंग के साथ प्रेजेंट करना। मां कसम सुपर डुपर। एक ने कमेंट किया है, ओ भाई, सच में रोंगटे खड़े हो गए।
इन गानों के भी भोजपुरी वर्जन्स
मृत्युंजय के इंस्टाग्राम पर 172 पोस्ट हैं। उन्हें 63.4k लोग फॉलो कर रहे हैं और फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे पहले वह धुरंधर के गहरा हुआ, रब ने बना दी जोड़ी का हौले-हौले हो जाएगा प्यार, बॉर्डर 2 के गाने, दिल तो पागल है जैसी फिल्मों के गानों के भोजपुरी वर्जन डाल चुके हैं। मृत्युंजय के वर्जन्स में गानों का म्यूजिक वही रहता है लेकिन वह पूरी तरह भोजपुरी ट्रांसलेट करने के बजाय लिरिक्स में कुछ बदलाव रखते हैं। मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल भी है। इस पर उन्होंने कुछ भोजपुरी गाने और हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाने का लहे लहे हो जाई प्यार वर्जन अपलोड कर रखा है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


