Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीPower Star Pawan Singh Anupma Yadav Ritu Singh New Bhojpuri Song Arrah Ballia Chhapra Song Release On Youtube

पवन सिंह ने वैलेंटाइन वीक में फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज किया 'आरा बलिया छपरा' गाना

  • कुछ दिनों पहले पवन सिंह का 'लाल घाघरा' गाना रिलीज हुआ था वहीं, अब वो अपना नया भोजपुरी सॉन्ग 'आरा बलिया छपरा' लेकर आए हैं। उनके इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 Feb 2024 06:42 PM
share Share
Follow Us on
पवन सिंह ने वैलेंटाइन वीक में फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज किया 'आरा बलिया छपरा' गाना

Arrah Ballia Chhapra Song Out: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवन आज अपनी एक्टिंग के चलते दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। इसी बीच अब पवन सिंह ने वैलेंटाइन वीक में फैंस को एक खास तोहफा दिया है। पवन सिंह का नया गाना  'आरा बलिया छपरा' रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

'लाल घाघरा' के बाद अब  'आरा बलिया छपरा' ने मचाया धमाल

कुछ दिनों पहले पवन सिंह का 'लाल घाघरा' गाना रिलीज हुआ था वहीं, अब वो अपना नया भोजपुरी सॉन्ग  'आरा बलिया छपरा' लेकर आए हैं। उनके इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी की चर्चित सिंगर अनुपमा यादव ने मिलकर गया है, जिसे लोग खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना, सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल के साथ लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स पर भी उपलब्ध हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसे एक बार फिर से सारेगामा हम भोजपुरी लेकर आए है, जिन्होंने पवन सिंह का पिछला गाना 'लाल घाघरा' खूब लोकप्रिय हुआ था।  

गाने में पवन के साथ नजर आ रही है ये हॉट एक्ट्रेस

पवन सिंह के साथ 'आरा बलिया छपरा'  गाने में भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बवाल लग रही है। 'आरा बलिया छपरा'  गाने में एक लड़की प्यार में धोखा खान और अपने दिल के दुख की पीड़ा को गाने के जरिए बता रही है। इस गाने में पवन सिंह एक हुक स्टेप्स भी कर रहे हैं जिस पर कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें