पवन सिंह ने पहली पत्नी को बताया देवी तो दूसरी पत्नी ज्योति बोलीं- मैं नहीं चाहती कि कोई और भी मेरी तरह...
पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह अलग रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते में काफी दिक्कतें चल रही हैं। लेकिन इस बीच ज्योति का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

पवन सिंह इन दिनों शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रहे हैं। शो में पवन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात कर रहे हैं। अब हाल ही के एक एपिसोड में पवन अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए। इसी बीच अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह जो उनसे अलग रह रही हैं उन्होंने अनहैप्पी मैरिज पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। ज्योति ने भले ही पवन सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी मैसेज की लाइन का इशारा उनकी तरफ ही जा रहा है।
ज्योति बोलीं प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा पिछड़ना नहीं
ज्योति ने नोट शेयर कर लिखा प्रिय पतिदेव। इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होता है।’
इस बार ऐसी स्त्री को चुनना
ज्योति ने आगे लिखा, 'इस बार उस स्त्री को चुनना, जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं, जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े, जिसकी खामोशी भी तुम्हां सुनाई दे। मैं नहीं चाहती कि कोई और भी मेरी तरह अपने ही घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण देता फिरे। अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको, तो इस बार मुझे मत चुनना।'
तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती
आखिर में ज्योति ने लिखा, ‘मैं दुआ बनकर रह लूंगी पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’
पवन की पहली पत्नी नीलम ने की आत्महत्या
बता दें कि पवन और नीलम ने साल 2014 दिसंबर में शादी की थी। लेकिन फिर नीलम ने मार्च 2015 में आत्महत्या कर ली थी, शादी के 3 महीने बाद।
उस टाइम ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि नीलम अपने घर में मृत पाई गईं। लेकिन नीलम की बहन का कहना था कि पवन सिंह अकेलेपन से जूझ रही थीं क्योंकि पवन सिंह अपने काम में बिजी रहते थे।
पवन और ज्योति के रिश्ते में दरार
वहीं पवन ने फिर ज्योति से साल 2018 में शादी की। लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगी थीं। दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक चाहते हैं। अभी तक उनका तलाक फाइनल नहीं हुआ है।
फिलहाल पवन के शो भोजपुरी बवाल की बात करें तो ये शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में पवन के साथ आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव भी हैं।


