पवन सिंह के ये 5 रिकॉर्ड्स, आज तक नहीं तोड़ पाया कोई, दूर दूर तक नहीं हैं खेसारी लाल
पवन सिंह के नाम पर ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो शायद ही किसी भोजपुरी सुपरस्टार के पास होंगे। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम न सिर्फ पूरी इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में फैलाया है।

भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में जब भी किसी ऐसे कलाकार की बात होती है जिसने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है तो सबसे पहला नाम पवन सिंह का नाम आता है। पवन सिंह को उनके फैंस पावर स्टार कहते हैं। पवन सिंह एक्टर भी हैं, प्लेबैक सिंगर भी हैं और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। आइए जानते हैं बिहार के आरा जिले से निकलकर दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले इस पॉवर स्टार के रिकॉर्ड्स के बारे में।
पवन सिंह के रिकॉर्ड्स
भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े सुपरस्टार्स और गायक हैं, लेकिन पवन सिंह के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जो पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी के पास नहीं हैं। यही कारण है कि उन्हें 'पॉवर स्टार' कहा जाता है।
लॉलीपॉप लागेलू: साल 2008 में रिलीज हुआ ये गाना पवन सिंह के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। इस गाने ने सिर्फ भारत के लोगों को ही नहीं, विदेश में रह रहे लोगों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया था।
स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड: स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक और यूट्यूब जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों मंथली लिसनर्स हैं। उनके ‘बवाल गाने’ एल्बम और ‘छलकता हमरो जवनिया’ जैसे ट्रैक्स को दुनिया भर में अरबों बार देखा और सुना गया है।
बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग: भोजपुरी के कई सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की है या कैमियो किया है, लेकिन बतौर लीड प्लेबैक सिंगर कम ही लोगों ने काम किया है। पवन सिंह ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने 'आई नहीं' और 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के 'चुम्मा' गाने को अपनी आवाज दी है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड: भोजपुरी स्टार्स को आमतौर पर लोकल या भोजपुरी इंडस्ट्री के पुरस्कारों (जैसे IBFA) से सम्मानित किया जाता है, लेकिन पवन सिंह ने इस दीवार को तोड़ दिया है। 'स्त्री 2' के गाने 'आई नहीं' के लिए पवन सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस कैटेगरी में फिल्मफेयर नॉमिनेशन पाने वाले वह भोजपुरी के इतिहास में पहले और एकमात्र गायक हैं। इसके अलावा उन्होंने, TOIFA जैसे इंटरनेशनल मंच पर 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
ऐतिहासिक डेब्यू: भोजपुरी के इतिहास में पवन सिंह पहले ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने सीधे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गायक के तौर पर कदम रखा है। उन्होंने तेलुगू स्टार अदीवी शेष की पैन-इंडिया फिल्म 'डकैत' के गाने 'टच बडी' के लिए अपनी आवाज दी है।
चलिए अब एक्टिंग करियर की बात करते हैं
गायन में सफलता पाने के बाद पवन सिंह ने साल 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से बतौर एक्टर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने ‘प्रतिज्ञा’, 'सत्या', 'क्रैक फाइटर', 'शेर सिंह', 'मां तुझे सलाम' और 'हर हर गंगे' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ
पवन सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद नीलम ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, ये रिश्ता भी चल नहीं पाया और दोनों के बीच का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है।
पॉलिटिकल करियर
पवन सिंह ने राजनीति के मैदान में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। वह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी ली थी, लेकिन कुछ स्थानीय विवादों के चलते उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई और वह दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद, साल 2025 में वह भाजपा में फिर से शामिल हो गए।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


