Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीPawan Singh Proposes To This Woman For Marriage On Stage Says Chun Lijie Tikau Hoon
पवन सिंह ने सबके सामने किया इन्हें शादी के लिए प्रपोज, कहा- चुन लीजिए, टिकाऊ हूं

पवन सिंह ने सबके सामने किया इन्हें शादी के लिए प्रपोज, कहा- चुन लीजिए, टिकाऊ हूं

संक्षेप:

पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर सबके सामने एक महिला को प्रपोज करते हैं। इतना ही नहीं वह यह भी बोलते हैं कि वह टिकाऊ हैं।

Feb 04, 2026 02:46 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भोजपुरी स्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले पत्नी के साथ विवाद के बाद अब पवन सिंह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर एक फीमेल होस्ट से फ्लर्ट करते हैं। इतना ही नहीं वह बोलते हैं कि अगर वह शादी के लिए लड़का देख रही हैं तो वह उनके सामने ही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या हुआ था इवेंट में

दरअसल, वीडियो में आप देखेंगे कि पवन, होस्ट से पूछते हैं कि क्या वह मैरिड हैं तो इस पर वह मना करती हैं और बोलती हैं कि वह अब शादी के लिए लड़का देख रही हैं और फिर पवन से पूछा कि क्या वह किसी को जानते हैं तो इस पर जानें पवन ने क्या कहा।

पवन ने कहा लड़का टिकाऊ हूं मैं

पवन ने कहा, 'आप देख लीजिए, चुन लीजिए, क्या है, क्या नहीं। किस चीज की कमी है, वो बता दीजिए। सावला हूं, काला हूं, सुंदर नहीं हूं पर संस्कार हैं। टिकाऊ हूं...फैशन के जमाने में गारंटी नहीं होती सिर्फ वारंटी होती है पर इतना जरूर बोलूंगा, लड़का टिकाऊ हूं। अब सामने वाला ही ना टिके तो वो बात अलग है पर मैं टिकाऊ था, हूं और रहूंगा।'

होस्ट ने कहा आज कल के लड़कों का पता नहीं

इस पर होस्ट बोलती हैं कि आजकल के लड़के तो आपको पता ही है सुबह हाय कहते हैं, शाम को बाय। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है, शाम को हाय करते हैं और सुबह बाय बोल देते हैं।

पवन ने कहा लड़कियां करती हैं चीट

पवन भी इस पर इशारों में बोलते हैं कि आज कल की महिलाएं भी चीट करती हैं बोलती हैं कि मंदिर जा रही हैं और जाती कहीं और हैं। वह बोलते हैं कि गलतियां सिर्फ लड़के नहीं बल्कि लड़कियां भी करती हैं।

ये भी पढ़ें:पहले दोनों हाथे गोड़, फिर ठेहुना...पवन सिंह के साथ रवि किशन ने खेसारी के लिए मजे

पवन फिर यह भी बोलते हैं कि रिलेशनशिप तभी लंबे चलते हैं जब दोनों पार्टर अच्छे और सच्चे होते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।