लॉलीपॉप लागेलू…, पवन सिंह को रातों रात सुपरस्टार बनाने वाले इस गाने के बोल किसने लिखे थे?
पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ साल 2008 में आया था और ये गाना आज भी उतना ही फेमस है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं, विदेशों में भी ये गाना बजता है। हालांकि, इसके राइटर आज भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

18 साल पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने एक गाना गया था, ‘लॉलीपॉप लागेलू।’ तब पवन सिंह सिर्फ 22 साल के थे। इस गाने ने उन्हें उस वक्त रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। दिलचस्प बात ये है कि साल 2008 में आया ये गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस गाने को पसंद किया जा रहा है। लेकिन जिसने इसके बोल लिखे हैं वो आज भी गुमनाम है। आइए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
किसने लिखा था ‘लॉलीपॉप लागेलू’?
‘लॉलीपॉप लागेलू’ के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे थे। बता दें, ये पहला गाना नहीं था जो जाहिद अख्तर ने पवन सिंह के लिए लिखा था। इससे पहले भी जाहिद अख्तर, पवन सिंह के लिए कई सारे गाने लिख चुके हैं। इनफैक्ट आज भी वो पवन सिंह के लिए गाने लिखते हैं।
कैसे हुई थी जाहिद अख्तर और पवन सिंह की मुलाकात?
जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, जाहिद अख्तर और पवन सिंह की मुलाकात साल 2006 में टी सीरीज के स्टूडियो में हुई थी। जाहिद अख्तर ने सबसे पहले पवन सिंह के लिए ‘माई डोली चढ़ चललू सेवक घरवां’ लिखा। उसके बाद ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के बोल लिखे। कहा जाता है कि जाहिद अख्तर और पवन सिंह साथ में 20 से भी ज्यादा फिल्मों के गानों में साथ काम कर चुके हैं।
यहां देखिए जाहिद अख्तर की पवन सिंह के साथ तस्वीर
अफ्रीकन सिंगर ने गाया ये गाना
पवन सिंह का ये गाना इतना पॉपुलर है कि इसके यूट्यूब पर कई वर्जन निकल चुके हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सलेथिया इस गाने को गा चुके हैं। एक अफ्रीकन सिंगर ने भी इस गाने को गाया था। वहीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी एक शो में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गा चुकी हैं।
पवन सिंह के दूसरे हिट गाने
‘लॉलीपॉप लागेलू’ के अलावा पवन सिंह का ‘लेलो पुदीना’, ‘आरा जिला’, ‘रात दिया बुता के’, ‘मकइया में राजा जी’, ‘तू आई नहीं’, ‘ओ मेरी क्यूटी’ जैसे गाने भी देश और विदेशों में हिट हैं।
पवन सिंह का साउथ डेब्यू
पवन सिंह ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘खेतों में आई नहीं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ से साउथ में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। बता दें, ‘डकैत’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इस फिल्म ने छह दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर लिया है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


