पहली एक करोड़ कमाने वाली भोजपुरी मूवी, बजट से 120 गुना ज्यादा छापे नोट, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  एक वक्त ऐसा था जब बजट निकाल पाना ही अपने आप में बड़ी बात मानी जाती थी। वहीं अगर बात भोजपुरी सिनेमा की हो तो ये और भी मुश्किल था।

first highest grossing Bhojpuri film
पहली एक करोड़ कमाने वाली भोजपुरी मूवी

बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री आज सौ करोड़ कमाने वाली कई फिल्में हैं। कई फिल्मों ने तो कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ब्रेक किए। एक वक्त ऐसा था जब बजट निकाल पाना ही अपने आप में बड़ी बात मानी जाती थी। वहीं अगर बात भोजपुरी सिनेमा की हो तो ये और भी मुश्किल था। क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा की कौन सी वो पहली फिल्म है, जिसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं आपको...

22 साल पहले रिलीज हुई थी ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 22 साल पहले रिलीज हुई थी। ये मूवी न तो दिनेश लाल यादव की है न ही पवन सिंह की, बल्कि ये भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी की है। पहली सबसे ज्यादा कमाने वाली मनोज तिवारी की इस फिल्म का नाम 'ससुरा बड़ा पईसावाला' है। इस फिल्म में मनोज तिवारी के साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी लीड रोल में थीं।

बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई

साल 2003 में रिलीज हुई मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की 'ससुरा बड़ा पईसावाला' लगभग 30 लाख रुपये के बजट में बनी थी। ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। 'ससुरा बड़ा पईसावाला' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो कि 1 करोड़ के मील के पत्थर को पार करने वाली भोजपुरी इतिहास की पहली बड़ी फिल्म बनी। 'ससुरा बड़े पईसावाला' भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी, और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है।

इतने हफ्तों तक नहीं थी थिएटर से

मनोज तिवारी इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में एक बेंचमार्क स्थापित किया और आज भी इसकी मिसाल दी जाती है। 'ससुरा बड़ा पईसावाला' एक ऐसी फिल्म थी, जिसके बाद भोजपुरी सिनेमा में क्रांति आ गई। इस फिल्मों ने लोगों की सोच तक को बदल दिया। क्योंकि इसके बाद इसके जैसे कंटेंट वाली फिल्में ही ज्यादा बनने लगीं। और तो और यह तब थिएटर्स में लगातार 65 हफ्तों तक चली थी। ऐसा करने वाली यह एकमात्र भोजपुरी फिल्म है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीपहली एक करोड़ कमाने वाली भोजपुरी मूवी, बजट से 120 गुना ज्यादा छापे नोट