मैं तैनूं समझावां की का ये भोजपुरी वर्जन सुना? सुनकर लोग बोले- आवाज में जादू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया मूवी का गाना मैं तैनूं समझावां की की लोगों को पसंद है, अब इसका भोजपुरी वर्जन भी भा रहा है। इस गाने को एक आर्टिस्ट ने रिक्रिएट किया है। लोग लिख रहे हैं कि ये असली भोजपुरी है।

मैं तैनूं समझावां की का ये भोजपुरी वर्जन सुना? सुनकर लोग बोले- आवाज में जादू

भोजपुरी गानों के बॉलीवुड वर्जन सीरीज में आज बहुत प्यारा गाना है। रोमांटिक हैं और भोजपुरी भाषा की मिठास पसंद आती है तो सॉन्ग आपको जरूर भाएगा। आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां फिल्म के गाने मैं तैनूं समझावां की गाने को रीक्रिएट किया है। इस गाने के अपने बोल दिए हैं और धुन ओरिजनल सॉन्ग की है। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

मृत्युंजय ने रीक्रिएट किया ये गाना

मृत्युंजय कुमार ने यह वीडियो प्यार करने वालों को डेडिकेट किया है। वह बोलते हैं, अगर किसी से प्यार हो जाए तो उसे भोजपुरी में कैसे जताएंगे। इसके बाद गाते हैं, 'प्रीत के धुन में रामल राहे, कारे रोज नादानी हाय। कैसे जताई, कैसे बताई, बड़ी दुविधा में बानी। राहे बेचैन हाय। आवे ना चैन कैसे कही। ना ही इंतजार हो ला, नयन जब चार होला। कुछ ना नीक लागेगा कि दिल बेकरार होला, साचों में जब प्यार होला।'

गाने का हिंदी मतलब

गाने का हिंदी में मतलब है, 'प्रीत की धुन में मगन रहे तो रोज नादानी करते हैं। कैसे जताएं, कैसे बताएं बड़ी दुविधा है। बेचैन रहते हैं। कहीं से चैन नहीं। नजर जब मिल जाती है तो इंतजार भी नहीं होता। जब सच्चा प्यार होता है तो कुछ अच्छा नहीं लगता और दिल बेकरार रहता है।'

लोग बोले- आवाज में जादू है

मृत्युंजय के अकाउंट पर लोगों ने उनकी तारीफ की है। एक ने लिखा है, आपकी आवाज की फैन हो गई मैं जितनी बार सुनूं लगता है कि आपके भोजपुरिया अंदाज को सुनते रहें। सच में आपकी आवाज में जादू है। एक और ने लिखा है, सच में भाई आपकी आवाज में दम है। एक ने लिखा है, ये असली भोजपरी है। शुक्रिया बिहार और भोजपुरी को इतनी अच्छी तरह से रिप्रेजेंट करने के लिए। एक फॉलोअर ने लिखा है, गाने बनाओ सर, जो हम शान से कहें कि ये बिहारी गाना है।

100K पार पहुंचे फॉलोअर्स

मृत्युंजय के फॉलोअर स्पीड से बढ़ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 103K का मार्क टच कर लिया है। मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल भी है। उन्होंने धुरंधर के कई गाने रिक्रिएट किए हैं, जो पसंद किए जा रहे हैं। कौन दिशा में लेके गाने का गांव वाला वर्जन, तेरे नाम का गांव वाला वर्जन भी काफी लोगों तक पहुंचा है। तेरे नाम को 2 मिलियन व्यूज मिले हैं। कौन दिशा में लेके गाने को 2.1 व्यूज मिल चुके हैं। हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाने का भोजपुरी वर्जन मृत्युंजय ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।