Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीMahi Shrivastava Goldi Yadav Bhojpuri Song Katiya Me Machhari Release On Youtube
Katiya Me Machhari Song: दूल्हे के दोस्त पर आया माही श्रीवास्तव का दिल, कहा- 'कटिया में मछरी'

Katiya Me Machhari Song: दूल्हे के दोस्त पर आया माही श्रीवास्तव का दिल, कहा- 'कटिया में मछरी'

संक्षेप:
  • माही श्रीवास्तव हमेशा ही अपनी अदा और नजाकत से फैंस का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में उनका नया गाना 'कटिया में मछरी' रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है।

Sun, 4 Feb 2024 06:33 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

hKatiya Me Machhari Song:  भोजपुरिया ऑडियंस के दिलों पर अपनी दिलकश अदाओं से राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। माही ने अपने अब तक के अपने करियर में कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। इसी बीच अब माही श्रीवास्तव का और नया गाना रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। माही के इस बाने का टाइटल 'कटिया में मछरी' है।

माही के लटकों-झटकों ने लूटी महफिल

माही श्रीवास्तव हमेशा ही अपनी अदा और नजाकत से फैंस का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में उनका नया गाना 'कटिया में मछरी' रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। 'कटिया में मछरी' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। एक तरफ जहां 'कटिया में मछरी' में गोल्डी यादव अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ माही के जमकर ठुमकों ने सबको दीवाना बना दिया है।

कुछ ऐसी है कहानी

इस गाने में एक लड़की अपनी सखी की शादी में शामिल होने जाती हैं तो उसकी नजर बारात में दूल्हे के साथ आये लड़के से टकरा जाती है। बारात आने से लेकर जाने तक कई मूमेंट पर वह उस अनजान लड़के से टकराती है और नजरे मिलते मिलते उसे प्यार हो जाता है। इसी सारी बात को वह अपनी सखियों से शेयर करती है। इस सिचुएशन पर बना यह लोकगीत कटिया में मछरी का ऑडियो और वीडियो बनाया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव कलर फुल लहंगा चोली पहने पतली कमर लचकाते हुए गजब डांस कर रही हैं। वह अपने सखियों से बता रही हैं, 'राते सखी के बारात में नैना चार भईल हो, धीरे धीरे फिर बात व्यवहार भईल हो, एके बारे में ऊ लूट के ले गईल सगरी, दिल फसल जइसे कटिया में मछरी...।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।