'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा.. थू है', खेसारी लाल यादव का डिलीवरी बॉय मर्डर केस पर बयान

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली में बिहारी डिलीवरी बॉय की हत्या का मुद्दा अब गरमाता नजर आ रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और ऐसे लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है जो बिहार के लोगों को अलग नजर से देखते हैं।

'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा.. थू है', खेसारी लाल यादव का डिलीवरी बॉय मर्डर केस पर बयान

दिल्ली में बिहार के रहने वाले डिलीवरी बॉय की हत्या के मामले पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी X पोस्ट में लिखा, 'ये हाल हैं देश की राजधानी का जहां बिहारी एक दिन का ही हड़ताल कर दे तो एक इंच घुसकना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली में हर सांसद, विधायक बिना बिहारी वोटर के सपोर्ट के जीत ही नहीं सकता और इस मुद्दे पर सबकी बोलती बंद है।' खेसारी लाल यादव ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- अब सब लीपापोती में लग जाएंगे ताकि ये मुद्दा दब जाए।

क्या है मामला?

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक पुलिस वाले ने मामूली विवाद के बाद एक डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के इस हेड कॉन्सटेबल को सोमवार को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामला तूल पकड़ चुका है। एक्टर्स से लेकर राजनेताओं तक के इस मामले पर रिएक्शन्स आ रहे हैं। डिलीवरी बॉय के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘हम बिहार से हैं इसलिए उसकी हत्या हुई। उसकी कोई गलती नहीं थी। उसके परिवार में कोई नहीं है जो उनका खर्च वहन कर सके।’

'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा, थू है'

खेसारी लाल यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा जहां इतना भेदभाव हो। फोकसबाजी और रीलबाजी वाला नशा फैलाने से यह हाल हुआ हैं। भर दिन बस नैरेटिव का विकास होता हैं हमारे देश में। इतना नफरत बो दिया गया हैं समाज में की हम एक दूसरे का जान क्षेत्र के आधार पर ले रहे हैं। थू है।' खेसारी लाल यादव की पोस्ट पर ढेरों लोग उनकी बात का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसमें खेसारी पर अपनी राजनीति चमकाने का भी आरोप लगा रहे हैं।

पब्लिक से की आवाज उठाने की अपील

रंग दे बसंती जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके खेसारी लाल यादव ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा- इस नफरत की आग को मामूली मत समझिए। आवाज उठाइए और खुद आवाज बनिए। इस घृणा का शिकार कल कोई और बिहारी हो सकता है, कोई और राज्य हो सकता हैं।और हां, ये नफरत क्लास देख कर नहीं आता। किसी भी वर्ग में आप आते हो, आवाज नहीं उठाएंगे तो समझिए आप डेंजर जोन में हैं।' खेसारी लाल यादव की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- बिहार को बर्बाद करने में नेता से ज्यादा बिहार के लोग बर्बाद करे है चंद पैसों के चक्कर में अनपढ़ ग्वार गुंडों को वोट दे देते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।