खेसारी लाल यादव को एक गाने की वजह जाना पड़ा था जेल, महिला खिलाड़ी ने दर्ज करोई थी FIR
Khesari Lal yadav Controversy: खेसारी लाल यादव का एक किस्सा बताते हैं। जब खेसारी लाल यादव 17 साल के थे तब वह जेल गए थे और उनके खिलाफ एफआईआर सानिया मिर्जा ने दर्ज कराई थी।

आपको पता है मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की वजह से एक बार भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जेल गए थे? नहीं! आइए आपको हम ये पूरा किस्सा बताते हैं। दरअसल, तब खेसारी लाल यादव सिर्फ 17 साल के थे और सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली थी। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने दुख में उनपर एक गाना बनाया था। उन्होंने इस गाने का नाम रखा था, 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजानी पाकिस्तानी।' सानिया को ये गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्होंने खेसारी लाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। ऐसे में खेसारी लाल यादव को दो से तीन दिन जेल में रहना पड़ा था। दिलचस्प बात ये है कि इसके बाद दोनों एक बार साथ में नजर आए थे।
कब और कहां मिले थे सानिया और खेसारी?
दोनों की मुलाकात रिएलिटी शो 'यारों की बारात' के तीसरे एपिसोड में हुई थी। इस एपिसोड को रितेश देशमुख और साजिद खान होस्ट करते थे। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा को अपने शो में बतौर गेस्ट बुलाया था। शो के दौरान साजिद ने सानिया से कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा, जब तुमने मेरी फिल्म में डांस नहीं किया और किसी और की फिल्म में जाकर डांस कर लिया।' सानिया हैरान रह गईं। सानिया ने पूछा, 'मैंने किसकी फिल्म में डांस किया?' साजिद बोले, 'मैं दिखाता हूं।' इसके बाद उन्होंने खेसारी लाल यादव का 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' चलवाया।
सानिया का रिएक्शन
रितेश देशमुख ने सानिया से पूछा, 'परफॉरमेंस कैसा लगा आपको?' सानिया ने कहा, 'वेरी गुड, वेरी गुड। ये गाना कौन-सी भाषा में बनाया है। हिंदी में?' साजिद ने कहा, 'भोजपुरी।' सानिया बोलीं, 'मतलब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत फेमस हूं। अरे सच में। शायद वहां मेरे ऊपर कुछ दो या तीन गाने बने हैं।' इस पर रितेश देशमुख ने कहा, 'जिस सिंगर ने ये गाना गाया है क्या आप उनसे आप मिलना चाहेंगी?' इसके बाद शो में खेसारी लाल की एंट्री हुई। खेसारी लाल यादव गाना गाते हुए स्टेज पर पहुंचे।
इसी गाने से मैं स्टार बना- खेसारी
परिणीति चोपड़ा ने खेसारी लाल यादव से कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इसके बाद मेरे पर भी एक गाना बनेगा।' खेसारी लाल यादव ने कहा, 'हमारा कोई भी पूजा शुरू नहीं होता है विधि के बिना, हिंदी इंडस्ट्री अधूरी है परिणीति के बिना।' इसके बाद सानिया ने खेसारी लाल यादव से पूछा, 'मेरे ऊपर वहां 2-3 गाने बने हैं न?' इस पर खेसारी लाल ने कहा, 'ये पहला गाना है। इसी गाने की वजह से मैं स्टार बना। मैं 17 बरस का था। अपनी भैंस चरा रहा था और ये शादी करके पाकिस्तान की हो गई थीं, तो मैंने इनके जाने के दुख में ये गाना गाया और शायद आज इनकी वजह से मैं भोजपुरी इंडस्ट्री का स्टार बना हूं।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


