'ठकुराइन हूं मैं...', खेसारी की टीम पर फूटा अंजना का गुस्सा, कैमरा पर दिखाई चप्पल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंजना सिंह एक के बाद एक वीडियो पोस्ट करके खेसारी लाल यादव, उनकी टीम और फैंस के खिलाफ बोल रही हैं। उन्होंने एक वीडियो में चप्पल तक दिखा दी और विरोधियों को धमकी तक दे डाली। 

Khesari Lal and Anjana Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो चेहरे खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंजना सिंह एक के बाद एक वीडियो पोस्ट कर खेसारी लाल यादव, उनकी टीम और फैंस पर निशाना साध रही हैं। खेसारी पर निशाना साधने के चलते अंजना सिंह को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। अंजना ने एक वीडियो में चप्पल दिखाते हुए विरोधियों को धमकी तक दे डाली है।

खेसारी लाल यादव के फैंस और टीम को अंजना का जवाब

एक पॉडकास्ट से शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल की टीम ने विवाद से जुड़े अपने वीडियो को डिलीट कर दिया है, लेकिन अंजना का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। अंजना ने एक वीडियो में खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर खेसारी लाल इतने बड़े स्टार हैं तो खुद सामने आएं और जवाब दें। अंजना ने कहा- बताओ कहां मिलोगे? वहीं से मुंह लाल कर देंगे। ठकुराइन हूं मैं। किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं हूं।

अंजना को मिल रही हैं धमकियां

अंजना का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कैमरे में अपनी चप्पल दिखाई और खेसारी के फैंस को चुनौती दे डाली। उन्होंने खेसारी के फैंस को स्टार आर्मी की जगह मौगा आर्मी कहा। दरअसल, अंजना का दावा है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। खेसारी के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसी का जवाब देते हुए अंजना इंस्टा पर लाइव आकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं।

खेसारी की टीम पर भी फूटा अंजना का गुस्सा

अंजना ने बिना खेसारी लाल यादव का नाम लिए एक वीडियो में उनकी पर्सनल लाइफ पर निशाना साधा। उन्होंने खेसारी लाल की टीम के राइटर अखिलेश कश्यप को टैग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अंजना उन्हें चम्चा कहकर बुलाया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अपने भैया से पूछना बांगुर नगर स्थित ऑफिस में क्या हुआ था। उन्होंने दावा किया कि खेसारी की पत्नी चंदा यादव ने एक्टर को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रंगों हाथ पकड़ा था। बता दें, इस दावे पर अभी तक खेसारी लाल यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कैसे शुरू हुआ अंजना और खेसारी के बीच विवाद?

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और खेसारी लाल के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ने एक पॉडकास्ट में कहा कि खेसारी लाल यादव कुछ भी बोल देते हैं। शब्दों की कमी के कारण वो कहना कुछ चाहते हैं, कह कुछ देते हैं। उनकी बातों का कोई मतलब नहीं होता है। इस रील के वायरल होने के बाद से लोग अंजना को ट्रोल करने लगे। उन ट्रोल्स का जवाब अंजना ने सोशल मीडिया के जरिए ही दिया। अंजना अपने वीडियो में खेसारी पर पर्सनलि टिप्पणियां और गलत भाषा का प्रयोग करती भी नजर आ रही हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।