'आपने अपनी औकात दिखा दी', निरहुआ पर भड़कीं काजल, चरित्र पर उठाए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काजल राघवानी ने भोजपुरी बवाल में निरहुआ और आम्रपाली की कही बातों के बाद अब एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि निरहुआ कहीं भी अपनी पत्नी के साथ नहीं दिखते, हमेशा आम्रपाली के साथ ही नजर आते हैं।

Kajal and Dinesh and Aamrapali
निरहुआ और आम्रपाली से कास्टिंग से जुड़ा सवाल पूछने के बाद काजल राघवानी को शो में उनसे काफी कुछ सुनना पड़ा था।

'भोजपुरी बवाल' के हालिया एपिसोड में डिनर टेबल पर काफी हंगामा हो गया था। तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार्स के साथ डिनर अरेन्ज करवाया था, ताकि सभी को एकजुट किया जा सके। हालांकि यहां पर सभी सेलेब्स आपस में भिड़ गए और माहौल काफी गर्म हो गया। दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी के बीच भी काफी नोकझोंक हो गई। इस दौरान निरहुआ और आम्रपाली ने काजल को काफी कुछ कह दिया जिसके बाद अब एक लाइव वीडियो में उन्होंने निरहुआ और काजल को जवाब दिया है।

भोजपुरी बवाल में उठाया था सवाल

दरअसल काजल राघवानी ने डिनर टेबल पर आम्रपाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी वजह से वह काजल के साथ काम नहीं करते हैं। काजल ने उनके हाथ से फिल्में जाने समेत निरहुआ के आम्रपाली को बहुत ज्यादा सपोर्ट करने की बात कही थी। इस पर निरहुआ और आम्रपाली ने उन्हें मिलकर घेरा था। अब अपने इंस्टा लाइव वीडियो में काजल राघवानी ने कहा है कि वह उस वक्त जो कुछ भी कह रही थीं वह सच है। भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अटेंशन लेने की बीमारी नहीं है।

'असल में आपने अपनी औकात दिखा दी'

अपने इंस्टा लाइव वीडियो में काजल राघवानी ने कहा- दिनेश जी ने जो मेरे लिए कहा है कि आप मेरी औकात दिखा देंगे, यह कहकर आपने असल में अपनी औकात दिखा दी है। जो पहले मैं आपकी इज्जत करती थी वो अब जीरो पर्सेंट करूंगी। काजल राघवानी ने कहा कि वहां पर आम्रपाली जी ने इतना जो मुझे सुनाया है और कहा है, वह मैंने एक प्रोफेशनल बात कही थी। काजल ने कहा कि उन्होंने 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर जो कहा था उनके हिसाब से वह सच है। काजल ने कहा कि उन्होंने बहुत सख्त लहजे में नहीं कहा था कि आप मुझे काम क्यों नहीं करने देती हैं? मैंने बहुत प्यार से यह बात कही थी।

काजल ने उठाया कुंभ मेले वाला मुद्दा

काजल राघवानी ने इसी वीडियो में कुंभ के दौरान आम्रपाली और निरहुआ के एक साथ संगम स्नान जाने वाली बात का मुद्दा उठाते हुए कहा, "कुंभ मेला में आप गए थे और वहां पर आप आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर नहा रहे थे। आपको तो अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था। तो यह कौन सा फर्ज निभा रहे थे आप यहां पर? आम्रपाली जी के साथ आप बाहर ज्यादा दिखते हो, लेकिन अपनी पत्नी के साथ आप कभी नहीं दिखते हो।" काजल राघवानी ने कहा कि गेम जोन से लेकर शूटिंग सेट और मंदिर तक आप सिर्फ आम्रपाली के साथ जाते हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों इसी शो पर निरहुआ ने कहा था कि उन्हें आम्रपाली ने नया जीवन दिया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरी'आपने अपनी औकात दिखा दी', काजल राघवानी ने उठाए निरहुआ के चरित्र पर सवाल