खेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल? पवन सिंह ने कुबूली अक्षरा से जुड़ी ये बात!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhojpuri Bawaal: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में काजल राघवानी से लेकर पवन सिंह तक अपनी निजी जिंदगी के कई राजों से पर्दा उठाते नजर आएंगे।

Kajal Raghwani and Pawan Singh
भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में काजल राघवानी और पवन सिंह अपनी-अपनी निजी जिंदगी के राजों से पर्दा उठाते नजर आएंगे।

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' ने सोशल मीडिया पर बवाल ही मचा दिया है। आए दिन शो में नए खुलासे हो रहे हैं और ऐसा लगता है कि मेकर्स ने ऑडियंस की नब्ज पकड़ ली है। अब अपकमिंग एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार्स के फिर कुछ नए राज खुलेंगे। काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। वह पहली बार नेशनल टेलीविजन पर यह कुबूल करती नजर आएंगी कि जिस शख्स के साथ वह लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थीं, वह शादीशुदा शख्स उनके साथ करवाचौथ मनाने भी आता था। इसके अलावा पवन सिंह भी बातचीत के दौरान अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात करेंगे।

खेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल?

पहले बात काजल राघवानी के करेंगे। पत्रकार शुभांकर के साथ बातचीत में काजल राघवानी से जब पूछा गया कि वह क्यों ऐसे रिश्ते में गईं जहां पर सामने वाला शख्स शादीशुदा है? इस सवाल के जवाब में काजल ने कहा, "वह इंसान भी तो जानता था ना कि वह शादीशुदा है।" काजल राघवानी के सवाल पर क्रॉस क्वेश्चन करते हुए शुभांकर ने पूछा कि उन्होंने कहा था कि मैं भोजपुरी का इकलौता एक्टर हूं जो परिवार से आता हूं। इस पर काजल ने तपाक से जवाब दिया, "हां, इसीलिए मेरे साथ आते थे करवाचौथ मनाने के लिए।" आखिर काजल का इशारा किस तरफ है?

रिलेशनशिप में सह चुकी हैं घरेलू हिंसा

बता दें कि काजल राघवानी का नाम लंबे वक्त तक भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ जुड़ा रहा है। माना जाता है कि काजल करीब 5 साल तक शादीशुदा खेसारी के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इस बात के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। पब्लिक का गुस्सा इस हद तक था कि एक पब्लिक इवेंट में गुस्साए फैंस ने इस रिश्ते के विरोध में उनकी गाड़ी तक तोड़ दी थी। मालूम हो कि काजल राघवानी ने अभी तक शादी नहीं की है। इसी शो पर उन्होंने कहा था कि “मैंने बहुत मार खाई है और बहुत कुछ चुपचाप सहा है।”

पवन सिंह बोले- जिसे चाहा वो मिला नहीं

एक तरफ काजल राघवानी रिलेशनशिप में घरेलू हिंसा सहने का दावा करती नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह ने भी अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ सीक्रेट रिवील किए। शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह एक एक्ट्रेस के साथ बातचीत में बता हैं कि उन्हें आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल लगा था। जब उनसे पूछा जाता है कि उसके बाद क्या हुआ? तो पवन सिंह ने जवाब दिया कि फिर वो प्यार खत्म भी हो गया। मैंने जिसको चाहा वो मुझे मिला नहीं। बता दें कि पवन सिंह का नाम लंबे वक्त तक अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा रहा था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीखेसारी संग करवाचौथ मनाती थीं काजल? पवन सिंह ने कुबूली अक्षरा से जुड़ी ये बात!