ये है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म, 23 साल से है नंबर 1, श्रेया घोषाल ने गाए थे गाने

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

क्या आप सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम जानते हैं? इस फिल्म में बीजेपी नेता, सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी नजर आए थे। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। 

ये है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म, 23 साल से है नंबर 1, श्रेया घोषाल ने गाए थे गाने

क्या आप भोजपुरी फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं? अगर हां, तो क्या आपको सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम पता है? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है 'ससुरा बड़ा पैसेवाला'। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और आज तक भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म में मनोज तिवारी लीड रोल में नजर आए थे। 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' भोजपुरी सिनेमा की एक बहुत जरूरी फिल्म है, क्योंकि इसने लोगों के बीच भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता बढ़ा दी थी।

'ससुरा बड़ा पैसेवाला' की कमाई और बजट

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज तिवारी की 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' का बजट 30 लाख था। वहीं, इस फिल्म ने करीब 36 करोड़ की कमाई की थी। मनोज तिवारी की इस फिल्म को अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।

मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं रानी चटर्जी

'ससुरा बड़ा पैसेवाला' में मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चैटर्जी नजर आई थीं। 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' रानी चटर्जी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में रानी चटर्जी और मनोज तिवारी की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। रानी चटर्जी को ससुराबड़ा पैसेवाला के बाद काफी काम मिला, लेकिन किसी भी फिल्म को पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली।

रानी चटर्जी की फिल्में

रानी चटर्जी की अन्य चर्चित फिल्मों में देवरा बड़ा सतावेला, रानी नंबर 786, बंधन टूटे ना, और मुन्ना पांडे बेरोजगार जैसे फिल्में शामिल हैं। साल 2020 में रानी चटर्जी MX Player की वेब सीरीज मस्तराम में देखाया गया था।

'ससुरा बड़ा पैसेवाला' में बॉलीवुड सिंगर्स के गाने

'ससुरा बड़ा पैसेवाला' फिल्म में करीब 10 गाने हैं। इन 10 गानों में से 4 गाने मनोज तिवारी ने गाए हैं। वहीं, फिल्म के कुछ गानों में उदित नायारण और श्रेया घोषाल की आवाज है। फिल्म का गाना ‘जान से बढ़के हम तोहरा के जानइले’ को सिर्फ श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने गाया है।

गानों के टाइटलसिंगर
भोला हमसे इम्तिहान ले लीश्रेया घोषाल, प्रदीप पंडित
चुम्मा ने देबो जी सरकारउदित नारायण और दीपा नारायण झा
जान से बढ़कर हम तोहरा के जानिलउदित नारायण और श्रेया घोषाल
तोहरा बिन जी ना सकिलश्रेया घोषाल और मनोज तिवारी

ससुरा बड़ा पैसेवाला का प्लॉट

मनोज तिवारी की फिल्म की कहानी एक क्लासिक लव स्टोरी थी जहां एक गरीब लड़के को अमीर लड़की से प्यार हो जाता है। समाज और परिवार के खिलाफ जाकर वो शादी कर लेते हैं। इसके बाद लड़के का सामना होता है अपने अमीर ससुर से। फिल्म की कहानी पूरी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

इन फिल्मों में भी नजर आए मनोज तिवारी

मनोज तिवारी की अन्य पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो वो मर्दाना नंबर-1, हनुमान भक्त हवलदार, बलमा 420 , भोजपुरिया डॉन और ऐलान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।