जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- अलग ही फीलिंग है

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

भोजपुरी गाने पसंद हैं तो यहां आपके लिए बॉलीवुड गाने का एक खूबसूरत भोजपुरी वर्जन है। इसमें म्यूजिक रणबीर कपूर के गाने वाला है और बोल हैं सिंगर मृत्युंजय के।

जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- अलग ही फीलिंग है

भोजपुरी से प्यार है और वल्गर गानों की लिरिक्स पसंद नहीं तो आपके लिए एक बढ़िया गाना है। कुछ बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स मृत्युंजय रॉय नाम के आर्टिस्ट अपने यूट्यूब चैनल पर डालते रहते हैं। उन्होंने रीसेंटली सांवरिया फिल्म के जबसे तेरे नैना गाने की धुन पर भोजपुरी का एक गाना डाला है। लोगों को यह गाना बहुत मेलोडियस लग रह है। कमेंट सेक्शन में लोग मृत्युंजय की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि अब उन्होंने दूसरे भोजपुरी सिंगर्स के गाने सुनने बंद कर दिए हैं। यहां आप भी वो गाना सुन सकते हैं।

मृत्युंजय के गाने के बोल

मृत्युंजय बोलते हैं, कैसा होता अगर इस गाने का एक भोजपुरी वर्जन होता। इसके बाद गाते हैं, कईसन ई जादू चला देने बाड़ू, मन मोर बनके नाचेला हो, सांवरी सूरतिया मोहनी मुरतीया, चंदा भी फीका लागेला हो। कजरा के धार बा जान मार। कईसे ना हो दिल बेकरार। तूही बाड़ू मन के, मोरा जीवन के गीत हो।

मृत्युंजय के बढ़ गए फॉलोअर्स

मृत्युंजय की पॉप्युलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी। 3 मई तक उनके अकाउंट को 69K+ लोग फॉलो कर रहे थे। 6 मई तक उनके 78.6K फॉलोअर्स हो गए हैं। मृत्युंजय खुद को म्यूजिक क्रिएटर और सिंगर बताते हैं। उनकी आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

लोग बोले-लगे रहिए

जब से तेरे नैना के भोजपुरी वर्जन पर कई सारे तारीफ वाले कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, जय हो भैयाजी लगे रहिए, इसी तरह भोजपुरी में अपना नाम रोशन करते रहें हम सबके साथ। एक कमेंट है, भैया आपका गाना जबसे सुन रहा हूं, किसी का भी नहीं सुनते हैं हम। एक ने लिखा है, बहुत स्वीट गाते हैं आप। आपकी आवाज में एक अलग ही फीलिंग है। एक न तारीफ की है, वाह जादू तो आपने चला रखा है बिहारी गाने का , हर बार दिल जीत लेती है आपकी गायकी। कई लोगों ने मृत्युंजय पर प्यार लुटाया है और 20 घंटे में 1311 लाइक्स मिल चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर कई गाने

मृत्युंजय धुरंधर के गाने गहरा हुआ और दिल पे जख्म खाते हैं काफी पसंद किए गए हैं। मृत्युंजय ने तेलुगु और भोजपुरी का मैशअप भी बनाया है जिसमें श्रीवल्ली गाने को दो तरह से गाया है। हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाने का वर्जन उनके यूट्यूब पर भी अपलोड है। मृत्युंजय के इंस्टाग्राम पर 177 पोस्ट हैं। वह सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।