दिव्या भारती का गाना तुझे ना देखूं तो चैन…भोजपुरी में होता तो कैसा होता? लोगों को पसंद आया ये वर्जन

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

एक और बॉलीवुड गाने का भोजपुरी वर्जन लोगों को पसंद आ रहा है। यह गाना दिव्या भारती की फिल्म रंग का रोमांटिक सॉन्ग है। तुझे ना देखूं तो चैन... अगर भोजपुरी में होता तो कैसा होता?

दिव्या भारती का गाना तुझे ना देखूं तो चैन…भोजपुरी में होता तो कैसा होता? लोगों को पसंद आया ये वर्जन

बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन में अब एक 90 के दशक का खूबसूरत गाना चर्चा में है। गाना है दिव्या भारती और कमल सदाना की फिल्म रंग का। इसके बोल हैं, 'तुझे ना देखूं तो चैन...'। आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट किया है। इससे पहले वह कई गाने खूबसूरती से रीक्रिएट कर चुके हैं। इस गाने को 15 घंटे में 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यहां आप भी सुनें मृत्युंजय का नया रिक्रिएशन।

मृत्युंजय ने गाया ये गाना

मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'बॉलीवुड 90s भोजपुरी वर्जन।' वीडियो में वह बोलते हैं, जब किसी से प्यार जताना हो, भोजपुरी में उसे ये जता दो। इसके बाद गाते हैं, 'तोहे ना देखी ता चैन दिल पावेला नाही। तोहरा सिवा केहू और मन भावेला नाहीं, कवन रोगवा धरा देले बाड़ू। दीवाना तू बना लेले बाड़ू। तोहे ना देखी त चैन दिल पावेला नाहीं, तोहरा सिवा कोई और मन भावेला नाहीं।

क्या है इसका मतलब

इस गाने के भोजपुरी वर्जन का मतलब हिंदी वर्जन जैसा ही है, तुम्हें ना देखूं तो दिल को चैन नहीं मिलता। तुम्हारे सिवा मन को कोई भाता नहीं है। तुमने कौन-कौन से रोग लगवा दिए हैं। तुमने दीवाना बना दिया है।

लोगों को पसंद आया गाना

इस वीडियो पर किसी ने कमेंट किया है, आपकी आवाज बहुत प्यारी है भैया। सुकून मिलता है सुनके सच में। क्या आवाज है आपकी। एक ने लिखा है, अपना गाना कब निकाल रहे हो भाई? एक और ने लिखा है, बहुत स्वीट भाई। एक और ने लिखा है, बहुत ही सुंदर भैया।

गानों पर कई मिलियन व्यूज

मृत्युंजय अब तक 190 पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ के गाने रिक्रिएट किए हैं। ज्यादातर में म्यूजिक और धुन वही है, बस भोजपुरी शब्दों से हिंदी को रिप्लेस किया है। कुछ गानों के गांववाले वर्जन भी बनाए हैं। उन्होंने कौन दिशा में लेके और तेरे नाम का गांव वाला वर्जन बनाया है उसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। धुरंधर के गाने का उन्होंने गहरा भईल वर्जन बनाया है। इसे 3.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।

मृत्युंजय का है यूट्यूब चैनल

मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल है। इस पर वह कुछ भोजपुरी लोकगीत भी अपलोड कर चुके हैं। एक बॉलीवुड गाने का पूरा हिंदी वर्जन भी अपलोड है। यह गाना है हौले-हौले हो जाएगा प्यार। उस वर्जन को 6हजार लोगों ने देखा है। मृत्युंजय के यूट्यूब चैनल पर 70 वीडियोज हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।