सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं… आपने सुना इस गाने का भोजपुरी सावन वाला वर्जन?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं… ये पॉप्युलर भोजपुरी गाना अगर भोजपुरी में होता तो कैसा होता? इसकी झलक दिखाई है एक आर्टिस्ट ने। इस गाने का थीम सावन है।

सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं

सावन का महीना लव सॉन्ग्स के बिना अधूरा है। अगर आप बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन सुनना पसंद करते हैं तो आर्टिस्ट मृत्युंजय का एक गाना वायरल हो रहा है। उन्होंने दीवाना फिल्म के गाने 'सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं' को रिक्रिएट किया है। इसकी लिरिक्स भोजपुरी है। 24 घंटे के अंदर उसके इस गाने को 36.8 हजार बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में इस वर्जन की काफी तारीफ कर रहे हैं।

क्या है गाने की लिरिक्स

बारिश के मौसम में रोमांटिक गाने सुनने का मजा ही अलग है। ऐसे में पॉप्युलर बॉलीवुड गाने का भोजपुरी सावन वर्जन हो तो कहने ही क्या हैं। मृत्युंजय ने इंस्टाग्राम पर गाने की क्लिप डाली है। वह बोलते हैं, 'अगर इस गाने का एक सावन वर्जन होता तो कैसा होता।' वह गाते हैं, ‘जा-जा ऐ बदरा ले जा संदेशवा। जा के बरीसा पीया के देसवा कहिह कि याद सतावेला। कुछउ ना दिल के भावे ला। कइसे मन के मनाई हो। हो गई ना हरजाई हो। फागुन चैत बैसखवा कई देल पार। कई देल पार। सावन में घरे आ जा। राजाजी हमार। के होके बेकरार करी इंतजार।’

भोजपुरी लिरिक्स का हिंदी वर्जन

ऐ बादल संदेश ले जा। वहां बरसना जहां मेरे पीया हैं उन्हें बताना कि याद आ रही है। दिल को कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। मन को कैसे समझाया जाए। यह बिलकुल हरजाई हो गया है। फागुन, चैत, बैशाख सब पार हुई जा रहा है। राजाजी सावन में घर आ जाओ। मैं बेकरार होकर इंतजार कर रही हूं।

लोगों ने की तारीफ

गाने को 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1295 के करीब कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, आहा कितना सुंदर। एक ने लिखा है, सुपर से भी ऊपर। एक कमेंट है, बहुत अच्छा गाते हैं आप। एक ने लिखा है, बिहार में ऐइसन सिंगर होना चाहिए जो बिल्कुल अश्लील नहीं होना चाहिए। एक ने लिखा है, मन की बात कह दी, सुनते ही फीलिंग आ गई, हाय।

मृत्युंजय के बढ़ रहे फॉलोअर्स

मत्युंजय के इंस्टाग्राम पर 224K के आसपास फॉलोअर्स हैं। उनकी पॉप्युलैरिटी लगातार बढ़ रही है। उनके गानों के रिक्रिएशन की रील्स काफी देखी जाती हैं। कई रील्स को मिलियन पार हैं। चिट्टियां कलाइयां को 11 मिलियन व्यूज मिले हैं। आवारा अंगारा को 4.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। गानों के गांववाले वर्जन्स और मैशअप भी पसंद किए गए हैं। हालांकि मृत्युंजय पूरे गाने नहीं बनाते। वह ओरिजनल गानों के म्यूजिक और धुन पर ही एक्सपेरिमेंट करते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।