गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना 'रंगदार से प्यार होई' रिलीज, चांदनी की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • गोल्डी यादव के 'रंगदार से प्यार होई' गाने को सिंगर का एकदम बिंदास अंदाज में देखने को मिल रहा है। वहीं, वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस चांदनी कुशवाहा ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है।

Goldi Yadav Chandni Kushwaha

Rangdaar Se Pyaar Hoi Song Out: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। अपने करियर में गाल्डी ने अब तक कई हिट सॉन्ग दिए हैं। इसी बीच अब सिंगर गोल्डी का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'रंगदार से प्यार होई' है। गोल्डी का ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को रिलीज होते ही भोजपुरी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'रंगदार से प्यार होई' गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाने में चांदनी की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

गोल्डी यादव के 'रंगदार से प्यार होई' गाने को सिंगर का एकदम बिंदास अंदाज में देखने को मिल रहा है। वहीं, वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस चांदनी कुशवाहा ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। चांदनी ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस और येलो लहंगा चोली में फुल टू धमाल मचा रही हैं। चांदनी अपनी लाजवाब अदाकारी से सबका मन मोह रही है। गाने का पिक्चराइजेशन बहुत बढ़िया किया गया है। गाने में एक्ट्रेस चांदनी कुशवाहा नजाकत और कातिल अदा से कयामत ढा रही हैं। उसका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है।

गाने के बोल कुछ ऐसे हैं

गाने में आप देख सकते हैं कि चांदनी कुशवाहा रास्ते में वेस्टर्न ड्रेस ब्लैक ऑउटफिट पहने चल रही हैं। उन्हें देखकर मनचले लड़के लट्टू होकर उस पर फिदा हो जाते हैं और गुलाब का फूल देकर प्रेम जाल बिछा रहे हैं, लेकिन चांदनी कुशवाहा उन सभी मजनुओं को इग्नोर करते हुए दो टूक जवाब देते हुए कहती है, 'जेकरा के जाने सारा जिला जवारवा में, ओकरा के राखब अपना दिलवा में, हमरा के चाही रंगदार मरदा, गरदा उड़ावे महफिलवा में... जवना पे दू चार एफआईआर होई, वोही से हमरा प्यार होई... दिलवा के वोही मोलदार होई, वोही से हमरा प्यार होई...।' गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।