दिनेश लाल यादव ने इस एक्ट्रेस को किया था प्रपोज, सुनते ही आम्रपाली के उड़े होश

लाइव हिन्दुस्तान
share

दिनेश लाला यादव और आम्रपाली दुबे अपने रिश्ते को लेकर काफी सुखियों में रहते हैं। ऐसे में दोनों शो पर एक साथ नजर आते हैं।

Dinesh Lal Yadav Dinesh Lal Yadav
दिनेश लाल यादव ने इस एक्ट्रेस को किया था प्रपोज

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा शो भोजपुरी बवाल काफी पसंद किया जा रहा है। ये शो शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो पर पर भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शो पर हर दिन तब नए धमाके हो रहे हैं, जब स्टार्स एक-दूसरे के वो राज खोल रहे हैं, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था। लगातार शो के नए प्रोमो आ रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो प्रोमो अब सामने आया है उसने सभी को हिलाकर रख दिया।

शो पर पहुंची पाखी हेगड़े

दरअसल, भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट एपिसोड में शुभंकर मिश्रा शो पर नजर आ रहे हैं। वो सभी स्टार्स से एक-एक कर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे सवाल पूछ रहे हैं, जो हर किसी के होश उड़ा रहे। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शुभंकर के साथ आम्रपाली दुबे और एक्ट्रेस पाखी हेगड़े सहित कई एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। पाखी को सामने देखते ही आम्रपाली के फेस एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

पाखी और दिनेश के बीच था खास रिश्ता

इस दौरान शुभंकर, पाखी हेगड़े से दिनेश लाल यादव को लेकर सवाल करते हैं, जिसका जवाब आम्रपाली को हैरान कर देता है। पाखी से पूछा जाता है कि क्या आपकी और दिनेश की जोड़ी सिर्फ व्यवसाइक (प्रोफेशनली) थी। इस पर पाखी कहती हैं कि व्यक्तिगत (पर्सनली) भी थी। पाखी कहती हैं कि ये एक मॉर्डन फ्रेंडशिप थी।

दिनेश ने किया था पाखी को शादी के लिए प्रपोज?

इसके बाद शुभंकर सवाल करते हैं कि क्या दिनेश लाल यादव ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था। पाखी ने भले ही इसका जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी आंखों ने बहुत कुछ बयां किया। शुभंकर बोले कि आपकी आंखें बहुत कुछ बयां कर रही हैं, अपने आप। पाखी ने फाइनली हां में जवाब दिया। ये सुनते ही आम्रपाली कहती हैं 'सीरियसली'।

दिनेश को देख इमोशनल हुईं पाखी

इसके बाद शो पर दिनेश लाल यादव की एंट्री होती है। उन्हें देखते ही सभी एक्साइटेड हो जाती हैं। वहीं, पाखी, दिनेश को आते ही इमोशनल हो जाती हैं। दिनेश भी आते ही पाखी को गले लगा लेते हैं। ऐसे में यही सवाल शुभंकर, दिनेश से करते हैं। वो बोलते हैं कि पाखी जी बोल रही हैं कि आपने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। ये सुनते ही दिनेश चुपचाप पानी का ग्लास उठाकर उसे पीने लगते हैं। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीदिनेश लाल यादव ने इस एक्ट्रेस को किया था प्रपोज, सुनते ही आम्रपाली के उड़े होश