रवि किशन-रानी चटर्जी पर बरसे थे पत्थर, फैन ने काट लिया था दिनेश लाल यादव का हाथ, बताया शॉकिंग किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
share

'भोजपुरी बवाल' शो का लेटेस्ट एपिसोड शनिवार को रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया।

Dinesh Lal Yadav
दिनेश लाल यादव ने शेयर किया किस्सा

जियो हॉटस्टार पर आ रहा शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त वाकई में बवाल काट रहा है। इस शो को लेकर इस वक्त दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस शो पर भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शो पर स्टार्स के कई पर्सनल राज भी खुल रहे हैं। लगातार शो के नए प्रोमो आ रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा।

बुर्जुग फैन ने दी धमकी

'भोजपुरी बवाल' शो का लेटेस्ट एपिसोड शनिवार को रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। शो को कृष्णा अभिषेक के साथ ही मनीषा रानी भी होस्ट कर रहे थीं। ऐसे में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने अपनी पहली भोजपुर की सुपरहिट फिल्म के दौरान के किस्से को याद किया। निरहुआ ने बताया, 'जब वो अपनी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' शूट कर रहे थे तो पहले दिन जब पाखी जी रिक्शा पर आकर बैठीं तो पास में बैठे दादा मेरे पास आए और कहा- अगर गिराए तो बहुत मारूंगा।'

फैन ने काट लिया था निरहुआ का हाथ

इसके अलावा निरहुआ एक दूसरी घटना का भी जिक्र किया। कृष्णा अभिषेक पूछते हैं, 'इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग आप लोगों की है तो आप लोग फैन के साथ डील कैसे करते हैं?' इस पर दिनेश लाल ने एक मोमेंट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'एक फैन से मिला। मैंने उससे हाथ मिलाया वो काफी खुश हो गया था, लेकिन तभी उसने कुछ ऐसा किया, जिसकी मुझे भी उम्मीद नहीं थी। वो मेरे हाथ पर काटने लगा। सोचा होगा थोड़ा निरहुआ को रख लेता हूं।' इसके बाद सभी हंसी के ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

रवि किशन और रानी पर बरसे थे पत्थर

निरहुआ के बाद रानी चटर्जी ने भी अपना एक फैन मोमेंट का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, 'हमारी किसी भी फिल्म की शूटिंग बिहार में पूरी नहीं हो पाई थी। रवि किशन के साथ मैं एक फिल्म कर रही थी तो शूटिंग के दौरान हम किसी से मिली नहीं फिर रात में लोगों ने जो पत्थर मारे ना बता नहीं सकती।' ये सुनते ही सभी लोग शॉक्ड थे।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीरवि किशन-रानी चटर्जी पर बरसे थे पत्थर, फैन ने काट लिया था निरहुआ का हाथ