काटी रात का भोजपुरी वर्जन सुना? धीरे-धीरे से करेजा में… सुन लोग बोले- काश पवन सिंह भी ऐसा गा पाते
बॉलीवुड गानों का एक और भोजपुरी वर्जन वायरल है। यह छोटी सी क्लिप है जिसमें झलक दी गई है कि अगर काटी रात गाना भोजपुरी भाषा में होता तो कैसा होता।

भोजपुरी भाषा से प्यार करने वाले ज्यादातर लोगों का मन डबल मीनिंग गानों ने खिन्न कर रखा है। आपका मूड अच्छा करने के लिए यहां एक पॉप्युलर बॉलीवुड गाने का भोजपुरी वर्जन है। गाना है राजकुमार राव का काटी राती मैंने खेतों में तू आई नहीं। भोजपुरी वर्जन में गाने की धुन वही है। बस गाने के बोल बदल दिए गए हैं। यह भोजपुरी भाषा में हैं। गाने को 41.3K लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों को यह एक्सपेरिमेंट खूब समझ आ रहा है।
मृत्युंजय ने रीक्रिएट किया स्त्री 2 का गाना
गाना मृत्युंजय कुमार ने रीक्रिएट किया है। वह गाते हैं, 'रानी बनके जिनिगिया में आए गइलू। धीरे-धीरे से करेजा में समाई गईलू। धीरे-धीरे से करेजा में समाई गईलू। भग जोगनी हो भागिया जगाई गईलू, भग जोगनी हो भागिया जगाई गईलू। धीरे-धीरे तू करेजा में समाई गईलू।' मृत्युंजय ने सिर्फ छोटी सी क्लिप डाली है। जिसे सुनकर लोग पूरे गाने की डिमांड कर रहे हैं।
गाने का हिंदी मतलब
इस गाने का हिंदी मतलब है, रानी बनके जिंदगी में आई हो। धीरे-धीरे से कलेजे में समा गई हो। तुमने मेरी किस्मत चमका दी है। तुम धीरे-धीरे से कलेजे में समा गई हो। इस रील को 6 दिनों में 676k लोग देख चुके हैं।
लोगों ने क्या लिखा
मृत्युंजय के एक फॉलोअर ने लिखा है, वाह भाई बहुत अच्छी आवाज है। एक कमेंट है, धीरे-धीरे राउर आवाज आ गायन शैली हमरा दिल में समा गइल। एक ने तारीफ की है, वाह बहुत बढ़िया गाए आप, काश पवन सिंह भी ऐसा गाना गाते। बहुत अच्छा लगता है भोजपुरी में। एक ने लिखा है, तोहरो भैया जवाब नहीं के। एक ने लिखा है, क्या यार इसे ही टैलेंट कहते हैं। एक और ने कमेंट किया है, भैया ऐसे ही एक पर एक दे दनादन देते रहिए।
कौन हैं मृत्युंजय कुमार
मृत्युंजय कुमार खुद को सिंगर, आर्टिस्ट और परफॉर्मर लिखते हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिये ही लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्होंने करीब 200 पोस्ट डाले हैं इनमें अलग-अलग भाषाओं के गानों के भोजपुरी वर्जन्स रिक्रिएट किए हैं। मृत्युंजय के गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। इंस्टा पर देखते ही देखते उनके नंबर 176K पहुंच चुके हैं।
टॉप गाने
मृत्युंजय के कई रिक्रिएटेड गानों की रीच काफी पहुंच चुकी है। उन्होंने चिट्टियां कलाइयां गाना रीक्रिएट किया था जिसे 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। मृत्युंजय ने कुछ गानों के गांववाले वर्जन भी बनाए हैं वे भी काफी पसंद किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


