चौगाड़ा तारा का भोजपुरी वर्जन निकला सुपर से ऊपर, सुनकर लोग मस्त, बोले- एके दिलबा केतना बार जीतब
बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन पसंद करते रहे हैं तो यहां पर एक मस्त गाने की क्लिप है जिसे सुनकर आपको पूरा वर्जन सुनने का मन कर जाएगा। यह गाना है लवयात्री का चौगाड़ा तारा।

भोजपुरी का दूसरी भाषाओं से मैशअप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लवयात्री फिल्म का गाना चौगाड़ा तारा गुजराती मिक्स में ही अच्छा लगता है। सोचिए, क्या होता अगर इसका भोजपुरी वर्जन बनता। आर्टिस्ट मृत्युंजय ने इसको अपने अंदाजा में नया ट्विस्ट दिया। इस गाने को 37.5K लाइक्स मिले हैं। हमेशा की तरह उन्हें इस पर खूब तारीफ मिल रही है।
मृत्युंजय ने क्या गाया
मृत्युंजय ने लवयात्री के गाने की ओरिजिनल ट्यून और म्यूजिक में इसके बोल बदल दिए हैं। वह बोलते हैं, कैसा होता अगर इस गुजराती गाने का एक भोजपुरी वर्जन होता। मृत्युंजय गाते हैं, जागी रे सारी रात, मन करे करी बात प्रीत वाली मैटर पे। जब राहे आसपास, बन जाए पल ऊ खास, लिख के दीही लेटर पे। तू जे अगर साथ दे दे देबू मोरा, संवर जाई किस्मत हमार। दिल भागे गोरी, तोहरे ही ओरी, ताकी चोरी-चोरी चढ़ल प्यार के बुखार रे। दिल भागे गोरी, तोहरे ही ओरी, ताकी चोरी-चोरी चढ़ल प्यार के बुखार रे।
गाने का हिंदी मतलब
गाने का हिंदी में अर्थ है, सारी रात जागें, मन करता है प्यार के मैटर पर बात करें। जब तुम आसपास रहती हो तो वो पल खास बन जाता है, यह बात लेटर पर लिखकर दे सकता हूं। तू जो अगर मेरा साथ दे दे तो मेरी किस्मत संवर जाएगी। गोरी मेरा दिल तेरी ओर ही भागता है, तुम्हें चोरी-चोरी ताकता है प्यार का बुखार चढ़ा है।
लोगों को पसंद आया भोजपुरी स्टाइल
मृत्युंजय के गाने पर ढेरों कमेंट्स हैं, आपकी आवाज और गाना बहुत अच्छा है। एक ने लिखा है का हो ये करेजा एके दिल बा, केतना बार जीतब। एक ने तारीफ की है, बहुत क्यूट भाई अच्छा लगा गाना सुनकर। एक ने लिखा है, भैया आप यूट्यूब पर डाला करो बहुत वायरल होगा। एक कमेंट है, मजेदार बनावे ला ये बाबू। भोजपुरे के भैया स्टाइल बदलने के लिए थैंक यू।
फेमस हो गए हैं मृत्युंजय
मृत्युंजय की पॉप्युलैरिटी बढ़ती जा रही है। लोगों को उनकी आवाज और गाने का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। लोग उनके अकाउंट पर लिख रहे हैं कि अश्लीलता से हटकर वह भोजपुरी को नई पहचान दे रहे हैं। मृत्युंजय ने कुछ लोकगीत भी गाए हैं। उनका यूट्यूब चैनल है जिस पर वह गाने डालते हैं। इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हैं इसको गाने में बदलने की भारी डिमांड रहती है। उनके कुछ गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। आवारा-अंगारा गाने पर उन्होंने भोजपुरी चेतना गीत बनाया है इसे लोगों ने लाइक किया है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


