चिट्टियां कलाइयां के भोजपुरी वर्जन को मिले 7 मिलियन व्यूज, आपने सुना- पहनादा सैंया सोनवा के झुमका?

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड की दमदार लिरिक्स को भोजपुरी की मिठास मिले तो कितना अच्छा हो... इसी ट्रेंड पर एक आर्टिस्ट कुछ पॉप्युलर गानों को रीक्रिएट कर रहे हैं। भोजपुरी लिरिक्स के साथ उनका चिट्टियां कलाइयां वायरल है।

चिट्टियां कलाइयां के भोजपुरी वर्जन को मिले 7 मिलियन व्यूज, आपने सुना- पहनादा सैंया सोनवा के झुमका?

सोचिए चिट्टियां कलाइयां गाना भोजपुरी में होता तो कैसा होता? बॉलीवुड के भोजपुरी वर्जन की सीरीज में आज हम चिट्टियां कलाइयां का जिक्र करेंगे। गाने का म्यूजिक और धुन वही है बस लिरिक्स बदली गई है। यह वर्जन भी आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर है। इंट्रेस्टिंग बात है कि इसको 3 दिनों में 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे कई लोगों ने लाइक किया है और पॉजिटिव कमेंट्स दिख रहे हैं।

मृत्युंजय ने ऐसे गाया चिट्टियां कलाइयां

गाने को मृत्युंजय कुमार ने कुछ इस तरह गाया है, 'पहनादा सैंया सोनवा के झुमका, जब पहनब लगाई देल ठुमका, पहनादा सैंया सोनवा के झुमका, जब पहनब लगाई देल ठुमका। चली ना हमके पटना घुमा दी। चली ना हमके शॉपिंग करा दी। आस मन के पुरा दीं जी। फिल्म दिखा दी जी, बलम हमके घुमा दीं जी। शॉपिंग करा दीं जी, बलम झुमका दिला दीं जी।'

गाने का हिंदी में अर्थ

गाने का हिंदी में अर्थ है, 'सैंया सोने के झुमके पहना दे, जब पहनूंगी तो ठुमका लगाऊंगी। चलो हमको पटना घुमा दो, हमको शॉपिंग करा दो। मन की ये आस पूरी करो। फिल्म दिखा दो, हमें घुमा दो।'

लोगों ने की पूरा गाना अपलोड करने की डिमांड

इस रील पर 7.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 508K लाइक्स हैं। लोगों ने तारीफ की है। एक ने भजन बनाने की डिमांड की है। एक ने लिखा है, फुल सॉन्ग लाइए भैया। एक ने लिखा है, ओरिजनल गाने से अच्छा लगा। एक कमेंट है, खतरनाक भाई। एक कमेंट है, भैया यही सब गाने बनाओ वरना भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत ज्यादा थर्ड क्लास हो गई है।

कई भाषाओं के गाने किए क्रिएट

मृत्युंजय कुमार अपने इंस्टा अकाउंट पर कई सारे बॉलीवुड, साउथ, गुजराती, पंजाबी गानों को रीक्रिएट कर चुके हैं। वह किसी भाषा की लिरिक्स को रिप्लेस करके भोजपुरी बोल डालते हैं। उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है और फॉलोअर्स नए गाने का इंतजार करते रहते हैं।

गांव पर बनाए गाने

मृत्युंजय ने कुछ ऐसे गाने भी रीक्रिएट किए हैं जो पॉप्युलर बॉलीवुड गाने की तर्ज पर थे लेकिन उनमें गांव का प्यार या जीवन जीने की कला झलक रही है। उन्होंने बहुत कम फॉलोअर्स के साथ शुरुआत की थी। अब उनके फॉलोअर्स 159K तक पहुंच चुके हैं। मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल है। इस पर कुछ लोकगीत हैं। साथ ही हौले-हौले हो जाएगा प्यार का रीक्रिएटेड वर्जन अपलोड किया है। मृत्युंजय का तेरे नाम का गांव वर्जन और कौन दिशा में लेके भी खूब पसंद किया गया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।