मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच था 36 का आंकड़ा, 13 साल तक क्यों थी दोनों की दुश्मनी?

Mar 08, 2026 08:48 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

भोजपुरी के सुपरस्टार्स मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच अक्सर हंसी-मजाक वाली बहस छिड़ी रहती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने उस बात का जवाब दिया जहां उन्होंने कहा था कि वो रवि को राजनीति में लेकर आए थे। आइए जानते हैं रवि और मनोज तिवारी की राइवलरी की कहानी।

मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच था 36 का आंकड़ा, 13 साल तक क्यों थी दोनों की दुश्मनी?

भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स मनोज तिवारी और रवि किशन दोनों ही इस साल द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अलग-अलग एपिसोड्स में मेहमान बनकर पहुंचे। मनोज तिवारी वाले एपिसोड में निरहुआ ने कहा था कि रवि किशन को मनोज तिवारी ही राजनीति में लेकर आए हैं। इसपर मनोज ने कहा था- ये बात वो मानें तब ना। अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में रवि किशन ने मनोज तिवारी की उस बात का जवाब दिया है। उन्होंने कहा- ये वो लोग हैं जो गांव में भजन गाया करते थे। मेरी पहली फिल्म भगवान की दया से 'सइयां हमार' थी। इसके बाद वो आए। इनको चलना हमने सिखाया, ब्लैक कॉफी पीना हमने सिखाया।

रवि किशन बोले- मनोज को संसद में बोलना मैंने सिखाया

रवि किशन ने आगे कहा- मनोज बाबू, मनोज तिवारी, मनोज…ये सब मेरे जूनियर्स हैं। इसके बाद रवि कैमरे की तरफ देखते हैं और कहते हैं- मनोज सुनो, कन्यादान फिल्म की हम शूटिंग कर रहे थे बनारस घाट पर। ठंडी के समय था। पहली बार तुम इतना बड़ा कैमरा देखे शूटिंग का। मैं वही शख्स हूं जो तुम्हें मुंबई घुमाया, मैंने सिखाया तुम्हें संसद में डायलोग कैसे बोलना है नहीं तो तुम्हारे पैर कांपते थे (रवि किशन ने एक्शन करके दिखाया था) रवि ने कहा कि उन्होंने मनोज तिवारी के कांपते पैरों और शब्दों को सहारा दिया और वो उनके पीठ पीछे आकर उनके खिलाफ घेराबंदी कर रहे हैं।

13 साल तक दोनों के बीच थी दुश्मनी

मनोज तिवारी और रवि किशन में भले ही आज सामान्य रिश्ता हो गया है, लेकिन एक वक्त था जब इन दोनों स्टार्स के बीच की राइवलरी की भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चा थी। करीब 13 साल तक दोनों के बीच दुश्मनी रही। आइए जानते हैं क्यों दोनों में थी दुश्मनी। दोनों की दुश्मनी इतनी थी कि दोनों एक दूसरे के साथ स्टेज शेयर करना भी पसंद नहीं करते थे।

मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच था 36 का आंकड़ा

पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच करियर की शुरुआत में ही कॉम्पिटिशन और ईगो क्लैश की वजह से 13 साल तक बातचीत बंद रही थी। कपिल शर्मा शो के पुराने सीजन में रवि किशन ने बताया था कि जब वो स्टार बने तो उनके कान भरने वाले बहुत थे और उस वजह से उनकी लोगों से दूरियां बढ़ गईं। 13 साल तक रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच 36 का आंकड़ा था।

एक स्टेज भी शेयर नहीं करते थे मनोज और रवि

रवि किशन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि दोनों के बीच 13 साल कर इस कदर कॉम्पटीशन या राइवलरी थी कि दोनों एक दूसरे से बात करना पसंद नहीं करते थे। दोनों एक दूसरे के साथ स्टेज शेयर नहीं करते थे। रवि किशन ने बताया था- हम 13 साल तक दुश्मन थे। हम एक स्टेज भी शेयर नहीं करते थे। अगर हम में से किसी एक को पता चल जाता था कि सामने सो वो आ रहा है, तो हम रास्ता बदल लेते थे।

जब मनोज से पिटने से रवि ने कर दिया था इनकार

रवि किशन ने बताया था कि कैसे एक फिल्म के दौरान रवि किशन के किरदार को मनोज तिवारी के किरदार से मार खानी थी। दोनों के बीच ईगो क्लैश की वजह से रवि किशन ने मार खाने से इनकार कर दिया था। रवि ने कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वो मनोज तिवारी को अपना कॉम्पटीशन मानते थे। फैंस नहीं चाहते थे कि रवि किशन मनोज तिवारी से कम दिखें। फैंस को पसंद नहीं होता है कि उनका हीरो किसी के सामने हारे। रवि ने माना था कि दोनों के बीच वो ईगो की लड़ाई थी।

हालांकि, आज रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच अच्छा रिश्ता है। रवि किशन ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि अब वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में हंसते-बोलते हैं। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के नेता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।