गोविंदा के कथित अफेयर के बारे में ये क्या बोल गए खेसारी लाल यादव, वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी गोविंदा के कथित अफेयर का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी अपने पुराने इंटरव्यूज में गोविंदा को अपना गुरु, आइडल बता चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपने कथित अफेयर की खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में उन्हें अपनी आने वाली फिल्म रूपा की हीरोइन कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी हाल में आरोप लगाया था कि एक्टर अपनी बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं। गोविंदा के इस कथित अफेयर का भोजपुरी सिनेमा के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी मजाक उड़ाया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी अपनी बातों से गोविंदा की मौजूदा स्थिति का मजाक बना रहे हैं।
खेसारी ने उड़ाया गोविंदा का मजाक?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी एक महिला से गोविंदा के अफेयर का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी महिला के कान में आकर कहते हैं 'इस उम्र में भी ठीक नहीं है, गोविंदा जी को देख रही है न।' इसके बाद खेसारी जोर से हंसते हैं। आगे खेसारी कहते हैं 'मुझे डरने की जरूरत नहीं है। मेरी वाली को पता है सब।'
खेसारी लाल ने गोविंदा को बताया था अपना आइडल
खेसारी लाल यादव अपने कई इंटरव्यूज में गोविंदा को अपना आइडल बता चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो गोविंदा को गुलाब का फूल समझते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि अपने आइडल गोविंदा से उनकी पहली मुलकात बनारस में हुई थी। उस समय गोविंदा ने खेसारी से सवाल किया था कि उन्होंने कभी मिलने की कोशिश क्यों नहीं की। इसका जवाब देते हुए खेसारी ने कहा था कि वो उन्हें अपना आइडल मानते है और नहीं चाहते थे कि मिलने के बाद उस सेवाभाव और प्रेम में उनकी तरफ से कोई कमी आ जाए। ऐसे ही एक इवेंट में गोविंदा ने खेसारी को अवॉर्ड दिया था और उनके साथ खूब ठुमके भी लगाए थे। अब खेसारी गोविंदा के कथित अफेयर का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
गोविंदा और कोमल के अफेयर की खबर
बता दें, सुनीता आहूजा ने हाल में गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उनकी और कोमल के बीच रिश्ते पर भी सवाल खड़े किए।ऐसी खबरें हैं कि गोविंदा और उनकी फिल्म रूपा की हीरोइम कोमल रानी के साथ उनका अफेयर चल रहा है। हाल में कोमल ने भी वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी फिल्म रूपा की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि एक्टर ने कभी अपने अफेयर की खबर पर से चुप्पी नहीं तोड़ी। कोमल उम्र में गोविंदा की बेटी टीना से छोटी बताई जा रही हैं।


