भोजपुरी सिंगर निशा ने शो में एंकर पर चलाई चप्पल; घटिया कमेंट पर भड़कीं, बोलीं- रेट बताएगा मेरा?

Feb 23, 2026 12:35 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के शो में जमकर बवाल हो गया। एंकर ने उनके बारे में कुछ ऐसा कहा कि भड़कीं निशा ने स्टेज पर चप्पल उतार ली। गु्स्से में बोलीं- हम इसको मारेंगे। लोगों ने बीच-बचाव किया।

भोजपुरी सिंगर निशा ने शो में एंकर पर चलाई चप्पल; घटिया कमेंट पर भड़कीं, बोलीं- रेट बताएगा मेरा?

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के स्टेज शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह स्टेज पर गुस्से में तमतमाई दिख रही हैं और एंकर पर चप्पल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि वह परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं तभी एंकर ने जो अनाउंस किया, निशा को नागवार गुजरा। एंकर ने बातों-बातों में निशा के रेट की बात की जिस पर निशा और उनके साथी भड़क गए।

क्या बोला था एंकर

निशा का वायरल वीडियो सारण जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। वहां स्टेज प्रोग्राम था जिसमें निशा गाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच एंकर मुकेश ने स्टेज से अनाउंस किया, अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। आइए, तालियां बजाइए और हां, आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस... या कुछ और? भीड़ में कुछ लोग यह बात सुनकर हंस पड़े। निशा को एंकर का ये बोलना पसंद नहीं आया और वह गुस्से में चप्पल लेकर आई हैं और एंकर पर टूट पड़ीं लोगों ने बीच-बचाव किया।

हाथ में चप्पल लेकर दौड़ीं निशा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निशा ब्लू कलर की साड़ी पहने हैं। हाथ में चप्पल लिए हैं। एंकर बचने की कोशिश कर रहा है। पीछे से कुछ लोग चिल्ला रहे हैं, मुंह तोड़ो इसका। निशा गुस्से में बोल रही हैं, 'रेट बता रहा है, ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए इसका रेट हम बताएं। निशा बोलती हैं, इसको मारेंगे हम। रेट बताने वाला कौन होता है ये।' कार्यक्रम के बीच अफरातफरी मच जाती है।



कौन हैं निशा उपाध्याय

निशा उपाध्याय भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक जानी-मानी लोक गायिका, स्टेज परफॉर्मर और अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 478K फॉलोअर्स हैं। निशा को एक बार लाइव कार्यक्रम में गोली भी लग चुकी है। 2023 में वह स्टेज शो कर रही थीं। किसी ने हवाई फायरिंग की जो उनको लगी थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।