शूटिंग सेट पर हुआ बाड़ा हादसा, एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग, बाल-बाल बची जान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

संजना पांडेय 'भूतनी का बदला' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। एक सीन के दौरान सेट पर ऐसी भयानक आग लगी की हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

 Bhojpuri Sanjana Pandey survives Fire Accident
शूटिंग सेट पर हुआ बाड़ा हादसा, एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग

भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक जानी मानी एक्ट्रेस संग सेट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन संजना पांडेय इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'भूतनी का बदला' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। एक सीन के दौरान सेट पर ऐसी भयानक आग लगी की हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।

आग के बीच में होनी थी शूटिंग

संजना पांडेय की अपकमिंग फिल्म 'भूतनी का बदला' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही है। फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू होकर अभिनेत्री की ओर फैल गई। हालांकि, इस हादसे में अंजना को चोट नहीं आई और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। संजना पांडेय के मुताबिक, 'जिस सीन की शूटिंग हो रही थी, उसमें उन्हें आग के बीच खड़ा होना था। शूटिंग के दौरान हवा काफी तेज चलने लगी, जिसके कारण आग को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लपटें अचानक उनकी ओर आ गईं। देखते ही देखते आग उनके कपड़ों तक पहुंच गई।'

एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग

अभिनेत्री ने आगे बताया कि स्थिति तब और बिगड़ी जब संजना उनके कपड़ों में आग लग गई। हालांकि शूटिंग यूनिट के क्रू सदस्यों ने तत्काल मोर्चा संभाला और पानी डालकर आग बुझाई। उनकी तत्परता के कारण संजना को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभिनेत्री के अनुसार, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी नहीं है। संजना पांडेय ने घटना के बाद राहत की सांस ली और बताया कि वह सुरक्षित हैं।

फिल्म को लेकर बोलीं एक्ट्रेस

वहीं, संजना पांडेय ने 'भूतनी का बदला' को लेकर कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ रोमांच और रहस्य का भी अनुभव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और किरदारों को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम ने मेहनत की है और शूटिंग के दौरान कई चुनौतीपूर्ण दृश्यों को भी पूरी लगन के साथ फिल्माया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों का काम पसंद आएगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीशूटिंग सेट पर हुआ बाड़ा हादसा, एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग, बाल-बाल बची जान