खेसारी लाल या पवन सिंह नहीं यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखे गए इस सिंगर के गाने, देखें टॉप 3 कौन?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर्स के फैन के बीच खूब राइवलरी चलती है। यूट्यूब पर किसका वीडियो व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बनाएगा इस पर भी प्रतिस्पर्धा रहती है। यहां देखें वीकली व्यूज में किसने बाजी मारी है। मुकाबला शिल्पी राज, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच था।

bhojpuri singers

भोजपुरी इंडस्ट्री के म्यूजिक वीडियो का यूट्यूब पर बहुत बड़ा मार्केट है। ये गाने सिर्फ बिहार-पटना तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे इंडिया और भारत से बाहर भी खूब बजते हैं। छठ, होली, शादी, पार्टी या डीजे हर जगह भोजपुरी गानों की घुसपैठ हो चुकी है। मस्ती के मूड में जब लोग भोजपुरी गाने बजाते हैं तो असली डांस बाहर निकलता है। इन गानों के वीडियोज को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। कुछ तो 1 बिलियन का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। सिंगर्स की बात करें तो इनके बीच भी तगड़ा कॉम्पिटीशन चलता है। यूट्यूब पर जो वीकली टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट आती है उसमें तीन भोजपुरी सिंगर्स के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन है। एक फीमेल और दो मेल सिंगर्स में पवन सिंह पीछे रह गे हैं। वहीं फीमेल सिंगर ने खेसारी लाल को पीछे छोड़ा है। यहां देखें टॉप 3 सिंगर्स में किसको कितने व्यूज मिले हैं।

शिल्पी राज

यूट्यूब के वीकली चार्ट में शिल्पी राज टॉपर हैं। फीमेल सिंगर्स में उनके गाने खूब सुने और देखे जाते हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि शिल्पी राज पवन सिंह और खेसारी लाल दोनों के हिट गानों में फीमेल वॉइस होती हैं। शिल्पी राज का सोलो गाना थर्मामीटर टी-सीरीज के हमार भोजपुरी चैनल पर 67 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है। यूट्यूब चार्ट्स की बात करें तो टॉप आर्टिस्ट की वीकली लिस्ट में शिल्पी राज टॉप पर हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को पीछे कर दिया है। शिल्पी 293 हफ्तों से चार्ट्स में हैं। उनके वीकली व्यूज 166,551,328 हैं। यह डेटा 10 से 16 अप्रैल 2026 वाले वीक का है। शिल्पी राज को पटना में सबसे ज्यादा सुना जाता है। उनका गाना कमर में दागी, बबुआन, चोली भीज जाता, तोहार कमर है कि मटका वगैरह टॉप ट्रेंडिंग हैं।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिंगर्स में शिल्पी राज के बाद दूसरा नंबर खेसारी लाल यादव का है। टॉप आर्टिस्ट्स की लिस्ट में वह 8 नंबर पर हैं। खेसारी लाल यादव 500 वीक्स से चार्ट में हैं। उनको 128,799,694 व्यूज मिले हैं। खेसारी लाल यादव के गाने ही नहीं बल्कि सिंगिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है। उनके गानों पर रील्स भी बनती हैं। वह रोमांटिक, सैड और फेस्टिव सीजन हर मूड के गानों के लिए फेमस हैं। खेसारी लाल के गाने सुनने के मामले में पटना नंबर 1 है। उनके गाने पलंग सागवान के। कमर में दागी, चोली भीज जाता, सखी रे बार पा गायिनी ट्रेडिंग लिस्ट में हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को हिट मशीन कहा जाता। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू विदेशों तक फेमस है। टॉप आर्टिस्ट की बात करें तो पवन सिंह 10 नंबर पर हैं। सिर्फ भोजपुरी सिंगर्स की लिस्ट में उनका नंबर तीसरा है। पवन सिंह चार्ट्स में 500 वीक्स से हैं। उन्हें एक हफ्ते में 121,953,729 व्यूज मिले हैं। पवन सिंह के गाने भी पटना में सबसे ज्यादा सुने जाते हैं, दूसरा नंबर लखनऊ का है। उनके ट्रेंडिंग गाने बबुआन, राजा के दिलवा, छलकता हमरो जवनिया और टच बडी है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।