भोजपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं बनातीं हैं एब्स? रियलिटी शो में रानी चटर्जी ने दिया ‘कड़क’ जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में रानी चटर्जी ने बताया कि आखिर क्यों भोजपुरी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड डीवाज की तरह एब्स नहीं बनाती हैं।

Bhojpuri Bawaal
जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में रानी चटर्जी ने बताया कि आखिर क्यों भोजपुरी एक्ट्रेसज एब्स नहीं बनाती हैं?

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में एक्ट्रेसेज अपनी फिजीक और लुक्स के बारे में गॉसिप्स करती नजर आईं। रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी जब एक साथ बैठी गॉसिप्स कर रही थीं, तब यह सवाल उठा कि कैसे अगर वो बॉलीवुड में होतीं तो उन्हें कई अलग-अलग तरह की कॉस्मैटिक सर्जरी करवानी पड़तीं। रानी चटर्जी ने 'भोजपुरी बवाल' के हालिया एपिसोड में कहा कि भले ही वो यहां पर जैसी हैं वैसी ही पर्दे पर नजर आती हैं, लेकिन बॉलीवुड में यह सब करवाना पड़ता।

भोजपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं बनातीं एब्स?

रानी चटर्जी ने कहा कि हम आखिर एब्स बनाकर करें भी क्या, आखिर में पहननी तो हमें साड़ी ही है। रानी चटर्जी की बात का समर्थन करते हुए नीलम गिरी ने कहा कि हां सही बात है। हालांकि आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह सोच रही हैं कि बोटॉक्स करवा लें। इसके बाद तीनों एक्ट्रेसेज इस बात पर मजे लेती नजर आईं कि कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेसेज बोटॉक्स करवाकर बनावटी एक्सेंट में बात करती हैं और खुद को ब्यूटीफुल और नैचुरल फिजीक रखने का दावा करती हैं। इस बात पर तीनों ने खूब मस्ती की।

नीलम गिरी बोलीं- बत्तख लगोगी!

आम्रपाली दुबे की हां में हां मिलाते हुए इसके बाद रानी चटर्जी ने भी एक्ट करके दिखाया कि बॉलीवुड में तरह-तरह की सर्जरी करवाकर एक्ट्रेस कैसी नजर आती हैं। इस बीच नीलम गिरी ने सुझाव किया कि इस तरह का मुंह बनाकर वह बत्तख लगेंगी और सभी खिलखिलाकर हंस पड़ीं। रानी चटर्जी ने ऐसा मुंह बनाकर पवन सिंह को वीडियो कॉल करने की बात कही और फिर बताया कि अगर वो इस तरह वीडियो कॉल करेंगी तो पवन सिंह का कैसा रिएक्शन होगा। बता दें कि 'भोजपुरी बवाल' को भोजपुरी का सबसे बड़ा रियलिटी शो कहा जा रहा है।

क्या है भोजपुरी बवाल का कॉन्सेप्ट?

इसमें पवन सिंह जैसे सुपरस्टार के अलावा दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे के साथ-साथ नीलम गिरी भी हैं। बिहार की राजनीति का एक अहम हिस्सा तेज प्रताप यादव भी इस शो का अहम हिस्सा हैं। यह रियलिटी शो बिग बॉस या फिर लॉकअप की तरह सेलेब्रिटीज को एक दायरे में नहीं बांधता, बल्कि सभी की पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को उनकी रियलिटी में कैप्चर करके दर्शकों तक पहुंचा रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीभोजपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं बनातीं एब्स? रियलिटी शो में रानी चटर्जी ने दिया जवाब