'जिसे चाहा वो मिला नहीं', पवन सिंह ने बताई अपनी अधूरी प्रेम कहानी, कहा- 'मैं उसके मुंह से दूसरा नाम...'
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ शॉकिंग बात बताई हैं। ये प्रोमो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

ओटीटी पर हाल ही में भोजपुरी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू हुआ है। शुरू होते ही काफी बवाल मचा रहा है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। शो के नए-नए प्रोमो भी हर दिन रिलीज किए जा रहे हैं,जिसमें स्टार्स एक-दूसरे पर तीखे वार करते और गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई ऐसी बातें शेयर कर रहे हैं, जिसने सुनकर उनके फैंस शॉक्ड हो रहे हैं। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ शॉकिंग बात बताई हैं। ये प्रोमो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
23 साल पहले किसी एक्ट्रेस को किया था डेट
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम हमेशा ही किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है। ऐसे में अब पवन सिंह ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने 22-23 साल पहले किसी एक्ट्रेस को डेट किया था, लेकिन उनका वो प्यार अधूरा रह गया। दरअसल, 'भोजपुरी बवाल' का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस जन्नत जुबैर नजर आ रही हैं। जन्नत पवन से कई सारे सवाल पूछती दिख रही हैं। वहीं, पवन ने हर सवाल का जवाब बिना हिचक के दिए।
इसके बाद मैंने कभी किसी को जाकर आई लव यू नहीं बोला
जन्नत जुबैर ने पवन सिंह से एकतरफा प्यार को लेकर सवाल किया। इस पर एक्टर ने कहा कि वो कभी मुकम्मल नहीं हुआ। जन्नत ने पूछा कि पवन सिंह ने कभी किसी को प्रपोज किया। इस पर पवन ने बोले, 'मुझे 'आई लव यू' कहने में कम से कम डेढ़ साल लग गए और फिर वो प्यार खत्म भी हो गया। मैं किसी पर भरोसा कर रहा हूं तो आप भरोसा बनिए। मैं आपको छोड़कर हर किसी किसी को अच्छे नजर से देख रहा हूं तो फिर आपको मेरे हिसाब से ही रहना होगा। मैं उसके मुंह से दूसरा नाम सुन नहीं सकता। इसके बाद मैंने कभी किसी को जाकर आई लव यू (I Love You) नहीं बोला। मैंने जिसको चाहा तो मुझको मिला नहीं...।' हालांकि, पवन ने उस महिला का नाम नहीं बताया, जिसका वे जिक्र कर रहे थे, लेकिन यह सवाल जरूर दिलचस्पी जगाता है।
एक्ट्रेस ने नहीं लिया किसी एक्ट्रेस का नाम
ये बात सोचने वाली है कि पवन ने किसी भी लड़की का नाम नहीं लिया। उन्होंने उसकी पहचान को छुपाकर रखा, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए। ज्यादातर लोगों ने कमेंट सेक्शन में अक्षरा सिंह का नाम लिया। हर किसी कहा कि ये कोई और नहीं बल्कि अक्षरा की बात कर रहे हैं। बता दें कि एक वक्त पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम काफी सुर्खियों में था। अक्षरा सिंह ने भी इशारों-इशारों में कई बार पवन सिंह पर तंज कसा है।


