तेज प्रताप के वीडियो पर आया स्टार्स का रिएक्शन, पवन सिंह को कहा था 'बेकार', निरहुआ को 'घटिया'!
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और निरहुआ जब एक साथ बैठे तो एक ऐसी बात सामने आई, जिसकी वजह से बवाल काफी लंबा खिंच सकता है।

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' के शुरुआती एपिसोड्स में तेज प्रताप यादव भोजपुरी समाज को एकजुट करने की बात करते नजर आए थे। हालांकि बाद में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला जिस पर लोगों ने तो गौर किया, लेकिन बात उन भोजपुरी सुपरस्टार्स तक नहीं पहुंच पाई, जिनके बारे में ये कही गई थी। राजनेता तेज प्रताप यादव ने कभी पवन सिंह को 'बेकार एक्टर' कहा तो कभी दिनेश लाल यादव को 'घटिया' बताया। अब पहली बार आप उनके इन बयानों पर भोजपुरी सितारों का रिएक्शन देख पाएंगे।
'तेजू भैया' ने पवन को कहा था बेकार
कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' के ताजा प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह और दिनेश लाल यादव एक साथ बैठे फिश पेडिक्योर करवाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह टीवी पर 'भोजपुरी बवाल' का एपिसोड देख रहे हैं और इसमें वह हिस्सा चल रहा है जहां तेज प्रताप यादव कुछ लोगों को भोजपुरी सितारों की तस्वीरें दिखाकर उनसे उनके बारे में पूछते हैं। इसी एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह की तस्वीर लोगों को दिखाकर कहा था कि यह तो बेकार है।
फेंक दी थीं सुपरस्टार्स की तस्वीरें
इसके बाद तेज प्रताप यादव ने दिनेश लाल यादव की तस्वीर दिखाई और भीड़ से एक लड़की ने उठकर कहा कि हम भोजपुरी मूवी नहीं देखते हैं। घटिया लगता है। इस पर तेज प्रताप ने भी हां में हां मिलाते हुए कहा- हमें भी घटिया लगता है। दोनों भोजपुरी सुपरस्टार्स की बुराई करते हुए जिस लहजे में तेज प्रताप यादव ने उनकी तस्वीरों को फेंका था, यह बात फैंस को बहुत चुभी थी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि शायद उन्हें इसका जवाब देना पड़ सकता है। क्योंकि नए प्रोमो वीडियो में यह वीडियो खुद पवन सिंह और निरहुआ देखने के बाद तमतमाते नजर आ रहे हैं।
दिनेश लाल यादव का चढ़ा पारा
प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निरहुआ वीडियो देखने के बाद बोले, "इस तरह से हमको नीचा दिखाना चाहोगे, तो जो हाल उनका अभी है उसके जिम्मेदार वही हैं। आप कौन हो, क्या उखाड़े हो। हट्ट।" एक तरफ जहां निरहुआ काफी नाराज होते दिखाई पड़े, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह वीडियो में चुप्पी साधे नजर आए। हालांकि उनकी आंखों में भी नाराजगी साफ देखी जा सकती थी। यह बवाल कहां तक जाएगा, इसका जवाब तो एपिसोड देखने के बाद ही मिलेगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।


