इंटीमेट सीन में बहके पवन सिंह, काजल राघवानी ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जबरदस्ती की Kiss और...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हाल ही में 'भोजपुरी बवाल' का एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में काजल राघवानी जो इस वक्त शो में सबसे ज्यादा लाइम लाइट बटोर रही हैं।

Kajal Raghwani Pawan Singh
काजल राघवानी ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

ओटीटी पर हाल ही में भोजपुरी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू हुआ है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। शो के नए-नए प्रोमो भी हर दिन रिलीज किए जा रहे हैं,जिसमें स्टार्स एक-दूसरे पर तीखे वार करते और गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर जो कहा उसने सभी के होश उड़ा दिए। ये प्रोमो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

निरहुआ-आम्रपाली के बाद पवन सिंह पर साधा निशाना

हाल ही में जियो हॉस्टार रिएलिटी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'भोजपुरी बवाल' का एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में काजल राघवानी जो इस वक्त शो में सबसे ज्यादा लाइम लाइट बटोर रही हैं। काजल लगातार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर तो निशाना साध ही रहीं हैं। साथ ही अब उन्होंने पवन सिंह पर भी हमला बोला है। काजल ने पवन सिंह को लेकर जो कहा उसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं।

पवन ने किसिंग सीन जबरदस्ती करवाया

'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो की शुरुआत में काजल राघवानी, पवन सिंह पर जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का आरोप लगा रही हैं। वो कहती हैं, 'पवन जी का तो पता ही है। वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया और उसके बाद मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए। मैंने सबकी रिस्पेक्ट की, लेकिन कोई इज्जत के लायक नहीं है।'

पहले इंडस्ट्री चला लें फिर देश चलाएं लोग तो ज्यादा अच्छा है

यही नहीं काजल ने आम्रपाली को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'आम्रपाली का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती। दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया। वो चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी। पहले इंडस्ट्री चला लें फिर देश चलाएं लोग तो ज्यादा अच्छा है। उन लोगों को 10 जगह मुंह मारना है सबको।'

सावन चिकन बनाने को लेकर हुए थे ट्रोल

बता दें कि हाल में पवन सिंह ने का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर चिकन बनाते नजर आए थे। वो अपने साथियों से कहते हैं, 'गांव में जाओ और देसी मुर्गा पकड़ के लाओ, ताकि बिहारी स्टाइल में चिकन बना सकें।' इसके बाद उनके साथी गांव जाते हैं और मुर्गा पकड़ने की कोशिश करते हैं। इधर पवन स्टूडियो में मुर्गा बनाने के लिए बाकी तैयारी करते हैं। बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। कई यूजर्स इस बात से खफा हैं कि सावन के पवित्र महीने में उन्होंने चिकन बनाया और खाया। दरअसल, हिंदू धर्म में सावन के महीने में न ही मांसाहारी खाना बनाया जाता है न ही खाया जाता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीजबरदस्ती की Kiss और…, इंटीमेट सीन में बहके पवन सिंह, काजल ने लगाए गंभीर आरोप