काजल ने उठाया पोजिशन का फायदा? सामने आई असलियत तो हुई बोलती बंद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में काजल काफी वक्त से आम्रपाली को घेर रही थीं, लेकिन हाल ही में जब एक गेस्ट एक्टर को बुलाया गया तो उनकी बोलती बंद हो गई।

Bhojpuri Bawaal
जब काजल राघवानी को भोजपुरी बवाल में करना पड़ा सच से सामना।

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' की शुरुआत से ही काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का झगड़ा सुर्खियों में रहा है। जहां एक तरफ काजल राघवानी लगातार ये आरोप लगाती रही हैं कि आम्रपाली ने जान बूझकर उन्हें निरहुआ की फिल्मों से बाहर करवा दिया, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली भी काजल पर झूठ बोलने और बेवजह सुर्खियां बटोरने के लिए गलत आरोप लगाने का दावा करती रही हैं। अब एक ताजा वीडियो में काजल राघवानी अपने ही आरोपों की वजह से बुरी तरह फंसती दिखाई पड़ीं।

काजल के सामने आया वो एक्टर जिसको...

भोजपुरी बवाल के ताजा प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काजल राघवानी से जब पत्रकार शुभांकर ने पूछा- क्या सिर्फ हीरो लोग ही हीरोइनों को बाहर करते हैं, या फिर हीरोइन भी हीरोज को बाहर करवा देती हैं? तो इस सवाल के जवाब में काजल ने कहा- हम किसको निकाले हैं? काजल राघवानी को शुरू में यह मामला हल्का-फुल्का लग रहा था, लेकिन वह उस वक्त निशब्द हो गईं, जब उनकी ही फिल्म के एक एक्टर को उनके सामने लाकर खड़ा कर दिया गया। एक ऐसा एक्टर जिसने माना कि काजल ने उन्हें फिल्म से निकलवाया था।

हकीकत से सामना हुआ तो उड़ा चेहरे का रंग

पत्रकार शुभांकर ने कहा- हम उस एक्टर को ही बुला ले रहे हैं। जब काजल ने कहा कि बुला लीजिए तो सामने के दरवाजे से कुणाल तिवारी अंदर दाखिल हुए। उन्हें देखते ही काजल राघवानी के चेहरे का रंग उड़ गया। इसके बाद शुभांकर ने सबके सामने ही पूछा- कुणाल काजल ने अपनी स्टार पावर का इस्तेमाल करके जो मैरिट पर आपको फिल्म मिली थी, उससे आपको बाहर कर दिया था? इस पर भोजपुरी एक्टर ने जवाब दिया, “उन्होंने कहा कि आप बहुत पतले लग रहे हैं, और वह पहले से ज्यादा मोटी हो गई थीं।”

अगर कोई मोटा है, तो इसमें मेरी क्या गलती?

कुणाल ने सीधे तौर पर काजल राघवानी को घेरते हुए कहा- देखिए आप बुरा मत मानिएगा। लेकिन अगर कोई मोटा है, तो इसमें मेरी क्या गलती है? मौका पाकर आम्रपाली दुबे ने भी काजल को घेरा और पूछा- क्या किसी के पतला होने के लिए उसको बॉडी शेम करके फिल्म से निकाल देना सही हो जाता है? आम्रपाली ने सीधे तौर पर कहा कि आपके हाथ में पावर था इसलिए आपने उसे मिसयूज किया। काजल राघवानी आम्रपाली और अन्य सितारों की बातों पर चुप्पी साधतीं नजर आईं। इस दौरान वहां टेबल पर निरहुआ भी मौजूद थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीकाजल ने उठाया पोजिशन का फायदा? सामने आई असलियत तो हुई बोलती बंद