Bhojpuri Bawaal: आपस में भिड़े एल्विश और निरहुआ, सेट पर चाय को लेकर हुई खींचतान
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल पर आपस में होगी निरहुआ और एल्विश यादव की टक्कर। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो।

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में ऑडियंस को एक बार फिर तापमान बढ़ता नजर आएगा। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि अब इस रियलिटी शो में एक ऐसे सेलेब्रिटी की एंट्री होने वाली है, जिसका भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं रहा है। हम बात कर रहे हैं सिंगर-यूट्यूबर एल्विश यादव की। 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सुपरस्टार निरहुआ जब एक जगह पर बैठे होते हैं, तभी वहां पर अचानक एल्विश यादव की एंट्री होती है।
आपस में भिड़े एल्विश-निरहुआ
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव के बीच ईगो क्लैश हो जाता है। क्योंकि एल्विश यादव आकर सीधे निरहुआ के सामने दूसरी तरफ वाले सोफा पर बैठ जाते हैं। इसी बीच एक स्पॉटबॉय चाय लेकर निरहुआ के लिए आता है। निरहुआ चाय मेज पर रख देने के लिए कहते हैं। लेकिन एल्विश यादव सख्त लहजे में स्पॉटबॉय को टोकते हैं कि, "मैंने मंगाई थी मेरी है।" तभी निरहुआ बुलंद आवाज में कहते हैं- हैलो! कौन हो भाई आप? मैंने चाय मंगवाई थी मेरी है।
चाय को लेकर दोनों में खींचतान!
एल्विश यादव और निरहुआ के बीच चाय को लेकर शुरू हुई यह खींचतान बढ़ती जाती है। एल्विश यादव कहते हैं कि आप मुझे जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं, इस पर निरहुआ भी यही बात कहते हैं कि आप मुझे नहीं जानते हो कि मैं कौन हूं। एल्विश कहते हैं कि आपको पता नहीं है कि मैंने कितने रियलिटी शोज जीते हुए हैं? इस पर निरहुआ जवाब देते हैं कि रियलिटी शो में स्टार कौन आया हुआ है क्या आपको इसका आइडिया है? साफ है कि दोनों के बीच काफी तगड़ी खींचतान होने वाली है। लेकिन क्या आगे इसमें दोस्ती वाला ट्विस्ट आएगा?
टीआरपी को मिलेगा तगड़ा जम्प?
इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा। फिलहाल तो शो के इस नए प्रोमो वीडियो को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 'भोजपुरी बवाल' की टीआरपी को एल्विश यादव की वजह से काफी तगड़ा बूस्ट मिल सकता है। क्योंकि अभी तक इस शो से सिर्फ भोजपुरी ऑडियंस जुड़ी रही है, लेकिन अब सिर्फ एल्विश यादव की वजह से यूट्यूब की एक बड़ी ऑडियंस इस शो की तरफ शिफ्ट होती नजर आ सकती है।


