Ex पवन सिंह पर बार-बार होते हैं सवाल, भड़कीं अक्षरा सिंह; वो 10 जगह मुंह मारता…
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान इस बात पर नाराजगी जाहिर की अक्सर उनसे उनके एक्स पवन सिंह के बारे में सवाल होता है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और एक्टर पवन सिंह एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। अक्षरा ने डेटिंग के दौरान पवन सिहं पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था। इस वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया था। अब अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि हर जगह उनसे पवन सिंह के बारे में सवाल होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है। अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह 10 जगह मुंह मार रहे हैं, उनसे कोई कुछ सवाल नहीं करता है।
पवन सिंह के बारे में सवालों से परेशान हुईं अक्षरा सिंह
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में अक्षरा ने कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। वो 10 जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है। क्या सिर्फ इसलिए मैं एक लड़की हूं? क्या ये मेरा गुनाह है? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो। अगर हर दूसरे-तीसरे दिन मेरे ऊपर ऐसे सवाल उठते रहेंगे, सोशल मीडिया पर मेरी रील्स बना दी जाएंगी, मेरे वीडियोज को उसके साथ लिंक करके दिखाया जाएगा, तो मेरा जीवन कभी बच ही नहीं पाएगा…”
एक्स पवन सिंह के बारे में क्या बोलीं अक्षरा सिंह
अक्षरा ने आगे कहा, " इस बारे में हर रोज बात क्यों करनी है? वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है, वो पब्लिकली है…हर जगह ये बात है। उसका चरित्र क्या है, फिर भी लोग उससे क्यों नहीं पूछ रहे कि तुमने जीवन क्या किया होगा? मैं क्यूं इस सवाल का जवाब दूं? मैं इस पर चर्चा नहीं करती।"
पवन सिंह के खिलाफ अक्षरा सिंह ने कराई थी एफआईआर
अक्षरा से पूछा गया कि क्या अब भी उनके मन में पवन सिंह के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा- वो कौन है? अक्षरा ने अंजलि राघव के उस वीडियो पर भी रिएक्ट किया जहां पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर हाथ लगाया था। उन्होंने कहा कि उसमें अंजलि की गलती थी। अगर वो अंजलि की जगह होतीं तो वो तुरंत धक्का दे देतीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको छूता है तो आपको तुरंत रिएक्ट करना चाहिए।
2019 में अक्षरा ने कराई थी एफआईआर
बता दें, साल 2019 में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर कराई थी। अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह उन्हें धमका रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



