निरहुआ को छोड़ आम्रपाली ने पवन सिंह को किया प्रपोज, बोलीं- हम और आप शादी कर लेते हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हाल ही में आम्रपाली ने पवन सिंह से कुछ ऐसा कह दिया कि खुद पवन सिंह तक को झटका लग गया था।

pawan singh and aamrapali dubey
पवन सिंह को आम्रपाली ने किया प्रपोज

आम्रपाली दुबे इन दिनों शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रही हैं और इस शो में उनके साथ दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव भी हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब जो एक नया वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आम्रपाली, पवन से बोलती हैं कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

आम्रपाली ने क्या कहा पवन सिंह को

दरअसल, वीडियो में आम्रपाली सीरियसली होकर बोलती हैं कि मुझे लगता है कि बच्चे को अकेले पालना मुश्किल है। हम और आप शादी कर लेते हैं और मिलकर बच्चे की परवरिश करेंगे।

पवन सिंह हुए हैरान

आम्रपाली की बात सुनकर पवन सिंह हैरान हो जाते हैं और थोड़ी देर के लिए चौंककर उन्हें देखते हैं, लेकिन फिर आम्रपाली हंस जाती हैं और पवन भी चैन की सांस लेते हैं और हंसने लग जाते हैं।

आम्रपाली खैर मजाक में ये सब बोलती हैं क्योंकि दोनों काफी क्लोज फ्रेंड हैं और एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं।

पवन सिंह से आम्रपाली का सवाल

वहीं आम्रपाली फिर पवन सिंह से पूछती हैं कि क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस हुआ है? वह बोलती हैं कि आप इतने अच्छे इंसान हो। आप दूसरों के लिए इतना करते हो। आप अपने बारे में क्यों नहीं सोचते हो? आप अकेले रहते हो। आप किसी भी बच्चे को उठाते हो और उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हो। क्या आपको अकेलापन महसूस नहीं होता?

पवन बोले लगता है कुछ मिस कर रहा हूं

पवन फिर बोलते हैं कि उन्हें लगता है कि वह लाइफ में कुछ मिस कर रहे हैं, लेकिन ऐसे में उनकी मां उनकी ताकत बनी हुई हैं। वह बोले, ‘हां, मुझे लगता है कि कुछ तो मिस हो रहा है, लेकिन मेरे पास दुनिया की सबसे कीमती चीज है और वो है मेरी मां। वह चाहती हैं कि उनके चारों बच्चे एक परिवार की तरह रहें। सब सैटल हो जाएं। बाकी सब महादेव के हाथों में है।’

बता दें कि इस शो में आम्रपाली की काजल राघवानी से काफी लड़ाई चल रही है। काजल का आरोप है कि कई फिल्मों और गानों से उन्हें निकाल दिया गया और आम्रपाली को लिया गया और ये सब दिनेश लाल यादव की वजह से हुआ।

इतना ही नहीं काजल ने आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर भी सवाल उठाए हैं। पवन सिंह ने वहीं आम्रपाली और निरहुआ का सपोर्ट किया है क्योंकि वह दोनों के दोस्त हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीनिरहुआ को छोड़ आम्रपाली ने पवन सिंह को किया प्रपोज, बोलीं- हम और आप शादी कर लें