खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें मचा हंगामा, देखकर फैंस के उड़े होश
आज यानी 15 मार्च को वो अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके दिन पर खेसारी के फैंस ही नहीं स्टार्स भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव कई हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में खेसारी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में होती हैं। खेसारी सोशल मीडिया के स्टार हैं। फिल्मों के साथ वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। यही नहीं, उनके वीडियो लगभग हर दूसरे दिन इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करते हैं। ऐसे में आज यानी 15 मार्च को वो अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके दिन पर खेसारी के फैंस ही नहीं स्टार्स भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आकांक्षा ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में खेसारी को जन्मदिन की बधाई दी है।
खेसारी संग आकांक्षा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव को बेहद ही खास और रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी लाल यादव संग अपनी कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। पहली तस्वीर में आकांक्षा और खेसारी किस का पोज देते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी में दोनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। तीसरी और चौथी तस्वीर में आकांक्षा खेसारी के ऊपर लेट कर कोजी पोज देती नजर आ रही हैं।
'आपकी हर आकांक्षा पूरी हो...'
आकांक्षा पुरी ने इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी, भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, खुश रखे और आपकी हर आकांक्षा पूरी हो, आप ऐसे ही हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें मेरी सबसे हैंडसम, सबसे ज्यादा एनर्जी वाले, सबसे टैलेंटेड और सबसे फिट इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत सारा प्यार खेसारी जी, हमेशा खुश रहें, हमेशा आप पर कृपा बनी रहे सुपरस्टार।' आकांक्षा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। यही नहीं, तस्वीरों को देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


