आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भोजपुरी शो भोजपुरी बवाल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स दिखेंगे। अब इस शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

aamrapali dubey and kajal raghwani
आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की लड़ाई

भोजपुरी स्टार्स को लेकर शो आया है भोजपुरी बवाल। इस शो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी, पवन सिंह और बिहार के राजनेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हैं। अब शो के शुरुआत में ही काजल और आम्रपाली के बीच बहस हो गई।

आम्रपाली-काजल की इनसिक्योर शब्द को लेकर बहस

शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काजल की एंट्री पर पवन सिंह बोलते हैं सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी। कितनी क्यूट लगती हैं आप। इसके बाद काजल बोलती हैं आम्रपाली जी आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं। इस पर आम्रपाली तुरंत बोलती हैं कि इनसिक्योर होता है। फिर आम्रपाली बोलती हैं हर अवॉर्ड शो में मुझे बोला गया कि ये काजल का है। काजल फिर बोलती हैं कि मुझे चीजें ऑफर होती है वहां पर हमेशा आम्रपाली जी आती हैं। इसके बाद आम्रपाली बोलती हैं कि तो प्रूफ करें न आप।

काजल बोलीं- मुझे करेक्ट मत करो

अब इस इनसिक्योर वर्ड को लेकर काफी बवाल हो रहा है। काजल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनसिक्योर का मतलब गूगल सर्च करके उसके मतलब का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और लिखा, मुझे करेक्ट मत करो। जाओ पहले गूगल करो। उसके बाद आप सबका स्वागत है।

इसके बाद काजल ने इसी स्टोरी को पोस्ट करके शेयर किया है और लिखा, ‘सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है, जरूर सीखूंगी। डियर ऑडियंस...वाह क्या बात है। जियो हॉटस्टार और गूगल भी नहीं जानता तो गूगल को शिकायत करो। मैं भी कर दूं मुझे भी बताओ कैसे करना है। क्यों गलत लिखा(अनसिक्योर को असुरक्षित)’।

आम्रपाली ने लिखा दूसरों पर लांछन लगाते समय…

वहीं आम्रपाली ने फिर इनसिक्योर और अनसिक्योर दोनों शब्दों का मतलब सर्च करके उसके स्क्रीनशॉट को शेयर किया। इसके बाद आम्रपाली ने लिखा, ‘दूसरों पर लांछन लगाते समय और झूठा आरोप लगाते समय यह जरूर देख लें कि आपके संदर्भ के अनुसार आप सही व्याकरण का इस्तेमाल तो कर रहे हैं ना।’

अभी तो शो को लेकर यह छोटी सी झलक है, लेकिन देखते हैं कि आगे जाकर क्या-क्या होता है।

आम्रपाली और काजल के बीच अच्छी दोस्ती

वैसे इस शो से बाहर आम्रपाली और काजल के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं। हाल ही में काजल के बर्थडे पर आम्रपाली ने उन्हें विश भी किया था।

शो भोजपुरी बवाल की बात करें तो यह भारत का पहला रिएलिटी शो है। यह शो 2 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रिलीज होगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीआम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन…