Awarapan 2 BO Day 5: इमरान की फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ इतना दूर, मंगलवार को भी की अच्छी कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 वीक डेज में भी कमाई कर रही है। आज मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 100 करोड़ी होने से बस थोड़ा सा ही दूर है। इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

awarapan 2 box office day 5 tuesday emraan hashmi
इमरान की फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ इतना दूर

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म इस वक़्त सिनेमा हॉल में चल रही है। उनके करियर में 23 साल बाद एक ऐसी फिल्म आई है जो हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म आवारापन 2 ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। अब ये फिल्म वीक डेज में भी कमाई कर रही है। फिल्म 100 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है।

आवारापन 2 का मंगलवार कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 पहले वीकेंड पर धमाका करने के बाद वीकडेज पर भी सधी हुई कमाई की है। सोमवार को 9।25 करोड़ रुपए का कलेक्शन था और आज मंगलवार शाम करीब 8 बजे से 9 के बीच ये फिल्म करीब 6 करोड़ रुपए कमा चुकी है। कल तक आज का सही आंकड़ा सामने आ जाएगा। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 96।94 करोड़ कमाए लिए हैं। 100 करोड़ से करीब 3 करोड़ दूर है ये फिल्म।

इस टेबल से समझिए अब तक कुल कलेक्शन -

फिल्म- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट)
डे-122 करोड़ रुपए
डे-233.75 करोड़ रुपए
डे-326 करोड़ रुपए
डे-49.25 करोड़ रुपए
डे-55.94 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन96.94 करोड़ रुपए
  आवारापन 2

आवारापन 2 का बजट

आवारापन 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 116.02 करोड़ रुपए तक कमा चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इस हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर सकती है। बजट की बात करें तो ऐसी रिपोर्ट है कि मेकर्स ने इस फिल्म पर करीब 50 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं। ऐसे में फिल्म ने अपने तीन दिनों में ही ये बजट का आंकड़ा पार कर लिया था। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक अब फिल्म प्रॉफिट कमा रही है। इसके साथ ही इसके डिजिटल राइट्स से भी कमाई होने वाली है। यानी आवारापन 2 मेकर्स के लिए तगड़ी कमाई लेकर आई है।

आवारापन 2 OTT रिलीज

OTT रिलीज की बात करें तो फिल्म सितंबर के आखिर में या अक्टूबर की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। OTT ऑडियंस फिल्म का इंतजार कर रही है। वैसे बता दें, साल 2007 में आवारापन आई थी। उस समय ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली थी। लेकिन इसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इसके सफल होने के साथ ही इमरान हाशमी के साथ कई नई फिल्में लग गई हैं। आने वाले समय में एक्टर को कई अलग तरह के किरदारों में देखा जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़इमरान की फिल्म 100 करोड़ से सिर्फ इतना दूर, मंगलवार को भी की अच्छी कमाई