Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Asrani did not want any commotion said to wife after death she should
मौत के बाद तामझाम नहीं चाहते थे असरानी, पत्नी को कहा था- मेरे निधन के बाद...

मौत के बाद तामझाम नहीं चाहते थे असरानी, पत्नी को कहा था- मेरे निधन के बाद...

संक्षेप:

असरानी के मैनेजर ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शास्त्री नगर, सैंटाक्रूज में हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि असरानी काफी समय से बीमार थे। असरानी ने अपनी पत्नी से कहा था कि मौत के बाद… 

Mon, 20 Oct 2025 10:41 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वह मुंबई के आरोग्या निधि अस्पताल में भर्ती थे और सांताक्रूज के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें उनके परिवार वाले शामिल थे। निधन से पहले असरानी ने अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। असरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था हैप्पी दिवाली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक असरानी के मैनेजर ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शास्त्री नगर, सैंटाक्रूज में हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि असरानी काफी समय से बीमार थे।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि असरानी अपनी मौत के बाद बहुत ताम-झाम नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि डेथ के बाद वह इसकी न्यूज भी शेयर न करे। यही वजह है कि परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी चुपचाप कर दिया।

असरानी ने अपने लंबे करियर के दौरान कई सौ फिल्मों में काम किया और कॉमिक टाइमिंग्स व अपनी यूनिक स्टाइल से ऑडियंस का दिल जीत लिया। शोले में उनके रोल जेलर से लेकर हेरा फेरी, चुपके चुपके, आ अब लौट चलें जैसी फ़िल्मों तक, उनकी एक्टिंग आने वाले कई दशकों तक याद रखी जाएगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।