पीरियड्स को लेकर एक्स बॉयफ्रेंड ने शर्मिंदा महसूस करवाया, अनुपमा ने बताया क्यों अब नहीं चाहतीं बच्चे
अनुपमा परमेश्वरन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसे शॉकिंग खुलासे किए जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। अनुपमा ने बताया कि उनके एक्स ने उनके महिला होने पर उन्हें शर्मिंदा महसूस करवाया था।

अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अनुपमा ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें पीरियड्स होने और औरत होने पर शर्मिंदा महसूस कराया था। अनुपमा ने बताया कि कैसे कभी वह 11 बच्चे चाहती थीं और अब वह एक भी नहीं चाहती हैं वो सिर्फ उस इंसान के साथ अपने एक्सपीरियंस को लेकर। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें उनकी अचीवमेंट्स को लेकर भी बुरा फील करवाया जाता था।
महिला होने या पीरियड्स होने पर शर्मिंदा फील करवाया
ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल में अनुपमा ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें कई चीजों को लेकर काफी शर्मिंदा महसूस करवाया है। वह बोलीं, मैं ऐसी सिचुएशन में थी जहां मुझे शर्मिंदा महसूस करवाया गया कि मैं एक्टर हूं। मुझे शर्मिंदा फील करवाया गया कि मैं कॉन्फिडेंट हूं। मुझे शर्मिंदा महसूस करवाया गया कि मुझे पीरियड्स होते हैं और मैं महिला हूं।
पहले 11 बच्चे चाहती थीं अनुपमा, लेकिन अब नहीं
अनुपमा आगे बोलती हैं कि वह पहले 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन अब उनका यह सपना नहीं है क्योंकि पीरियड साइकल के पहले दिन, 5वें दिन, 10वें दिन, 15वें दिन, 20वें दिन या साइकल के किसी भी दिन। जब आप किसी इंसान को उसकी गलती के लिए टोकते हैं, तो वे कहते हैं, अरे, तुम्हें PMS हो रहा है, तुम्हारे पीरियड्स अभी आने वाले हैं। तो मुझे शर्म आती थी। मेरा कभी सपना था कि मेरे 11 बच्चे हों। इस पॉइंट पर मैं बच्चे नहीं चाहती हूं। मुझे बुरा लगता है कि मैं महिला हूं। मुझे अपने अचीवमेंट्स को लेकर बुरा लगता है।
कंट्रोलिंग रिलेशनशिप में थीं अनुपमा
अनुपमा यह भी बताती हैं कि कैसे वह एक कंट्रोलिंग रिलेशनशिप में थीं 2 साल तक। अनुपमा का दावा था कि उनकी कई चीजें उस इंसान द्वारा बदल दी जा रही थीं जिसमें उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर उनका काम तक शामिल है। अनुपमा ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म ड्रैगन को प्रमोट नहीं किया उनकी वजह से और फिर प्रधा के प्रमोशन के दौरान काफी टूट गई थीं। अनुपमा पर दबाव डाला गया कि वह सगाई कर लें या फिर शादी, लेकिन वह हमेशा इसे टालती रहीं।
बता दें कि अनुपमा ने ध्रुव विक्रम के साथ फिल्म कलामदन फिल्म में काम किया था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों की एक किसिंग फोटो भी वायरल हुई थी। दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह तेजी से वायरल होने लगी। अनुपमा ने फिर सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था और जुलाई से वापसी की। इसी के बाद अनुपमा ने अपने एक्स का बिना नाम लिए ये खुलासा किया।


