स्टूडेंट प्रोटेस्ट को अनुपम खेर ने बताया सबसे सच्ची आवाज, बोले- छात्रों के साथ हूं लेकिन…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर अब एक एक करके सेलेब्स भी अपनी राय रखने लगे हैं। अनुपम खेर ने भी इस आंदोलन को लेकर वीडियो जारी किया। उन्होंने छात्रों का समर्थन किया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने कहा कि छात्रों को बाहरी लोगों से सावधान होने की जरूरत है। 

Anupam Kher on Students' Protest
छात्र आंदोलन पर क्या बोले अनुपम खेर

दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते कई दिनों से चल रहा आंदोलन अब और भी तेज होने लगा है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब इस आंदोलन को छात्रों का आंदोलन भी कहा जा रहा है। इस छात्र आंदोलन को लेकर एक्टर अनुपम खेर ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने छात्रों के आंदोलन को समाज की सबसे सच्ची आवाज बताया है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने कहा कि छात्रों को तब सावधान हो जाना चाहिए जब उनके आंदोलन में बाहरी लोग घुसने लगें।

छात्र आंदोलन पर क्या बोले अनुपम खेर?

अनुपम खेर ने अपने वीडियो में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक-दो दिन पहले उनके प्रदर्शन की तस्वीरें देख उनका मन व्याकुल भी हुआ और दुखी भी। उन्होंने कहा- “किसी भी छात्र को अपनी बात कहने के लिए ऐसी परिस्थितियों से नहीं गुजरना चाहिए। मैं भी कभी छात्र था। मैंने भी सपने देखे हैं, सवाल पूछे हैं। व्यवस्था से असहमति जताई है। आज भी मेरी संस्थान में सैंकड़ो विद्यार्थी हैं। इसलिए मैं आपकी बेचैनी, गुस्सा और उम्मीदों को समझ सकता हूं।”

अनुपम खेर ने छात्रों को किन लोगों से सावधान रहने की दी सलाह?

दिग्गज एक्टर ने आगे कहा- “मेरी नजर में छात्र आंदोलन समाज की सबसे सच्ची आवाज है। उनमें कोई स्वार्थ नहीं होता, उन्हें बस अपने भविष्य की चिंता होती है। अपने अधिकारों की बात होती है और देश को बेहतर बनाने का सपना भी होता है। इसलिए मैं दिल से आपके साथ हूं, लेकिन एक बात और मैं आपसे बड़े भाई की तरह कहना चाहता हूं। जब आपके आंदोलन में बाहर के लोग घुसने लगते हैं। राजनीतिक, अवसरवादी…हर आंदोलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले लोग, या ऐसे तत्व जिनका मकस्द आपता मुद्दा नहीं अपना एजेंडा होता है, तब सावधान हो जाइए।”

एक्टर ने बताया कौन से लोग बन सकते हैं छात्रों की कमजोरी

अनुपम खेर ने कहा कि शुरू में आपको लगेगा कि जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे, आपकी ताकत उतनी ज्यादा बढ़ेगी। लेकिन हमेशा ऐसा होता नहीं है। अनुपम खेर ने कहा कि बहुत बार वही लोग आपकी सबसे बड़ी ताकत को सबसे बड़ी कमजोरी बना देते हैं। वो आपकी आवाज नहीं बनते, आपकी आवाज का इस्तेमाल करने लगते हैं। वो आपके दर्द को महसूस करने नहीं आते, आपके दर्द पर अपनी राजनीति की इमारत खड़ी करने आते हैं।

एक्टर ने कहा कि धीरे-धीरे मुद्दा आपका नहीं रह जाता, कैमरे उनके हो जाते हैं, नारे, मकस्द उनका हो जाता है और शायद नुकसान आपका। उन्होंने कहा कि छात्रों की लड़ाई छात्रों की ही रहनी चाहिए। सवाल पूछना और प्रदर्शन करना आपका अधिकार है, लेकिन ये आपकी जिम्मेदारी है कि आपकी आवाज पर किसी और का कब्जा न हो।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले अनुपम खेर; ‘मैं छात्रों के साथ हूं लेकिन...’